{"_id":"67294ebeeeaf43318409f978","slug":"kitchen-caught-fire-due-to-leaking-gas-cylinder-items-burnt-to-ashes-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-126445-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई में लगी आग, सामान जल कर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: गैस सिलिंडर लीक होने से रसोई में लगी आग, सामान जल कर राख
Tue, 05 Nov 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 05 Nov 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। झांसा गांव के एक घर की रसोई में सिलिंडर लीक होने से आग लग गई। जिस वजह से रसोई में रखा सामान व राशन जल कर राख हो गया। कुछ पड़ोसियों ने जाबांजी दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को रसोई से उठाकर नाले में फेंक दिया। जिस वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया।
सिलिंडर के नाले में फेंकने के बाद आग पर भी जल्दी काबू पाया जा सका। जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ मगर रसोई में रखा सारा सामान जल गया। आग की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच पवन गाबा व फायर ब्रिगेड भी दलबल के साथ मौके पर पहुंचा।
झांसा के सरपंच पवन गाबा ने बताया कि ग्राम निवासी बाबू राम के घर की रसोई में रखे सिलिंडर में लीकेज होने के चलते सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। आग को देखते ही आस पड़ोस के काफी लोग मौके पर पहुंच गए और बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन सिलिंडर का रेगुलेटर जल जाने के कारण आग भड़क रही थी।
विज्ञापन
कुछ पड़ोसियों ने सूझबूझ व हिम्मत दिखाते हुए आग की लपटों से घिरे सिलिंडर को फटने से पहले नाले में उठाकर फेंक दिया। उसके बाद सिलिंडर की आग बुझ गई। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर रसोई में रखे सामान में लगी आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रसोई का सारा सामान जल कर राख हो चुका था। गाबा ने बताया कि ग्राम पंचायत पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेगी। उनके अनुसार यदि सिलिंडर फट जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था मगर पड़ोसियों की जाबांजी से ऐसा होने से बच गया।