{"_id":"578d22f14f1c1b9032c4c37a","slug":"kiran-chowdhary-statement-congress-in-anger-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरण चौधरी के बयान पर दो नेताओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरण चौधरी के बयान पर दो नेताओं के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 19 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तारीफ किए जाने से कांग्रेस पार्टी में शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. रामप्रकाश और पूर्व वित्त मंत्री हरमोहिंदर सिंह चट्ठा की ओर से किरण चौधरी के खिलाफ बयान दिए जाने पर पार्टी के कई पदाधिकारियों ने इन दोनों नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इन नेताओं के खिलाफ पार्टी हाईकमान से कार्रवाई करने की मांग की है।
किरण चौधरी, प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर और कुमारी सैलजा से जुड़े प्रदेश कांग्रेस संगठन सचिव सुभाष पाली, प्रदेश सचिव रणधीर सिंह, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगबीर सिंह जोगना खेड़ा और कांग्रेस के पूर्व महासचिव शमशेर कश्यप ने डॉ. रामप्रकाश और हरमोहिंदर सिंह चट्ठा के बयान की निंदा की। उन्होंने यहां बयान जारी कर कहा कि दोनों नेताओं के बयान कांग्रेस को कमजोर करने वाले हैं। यह व्यक्ति विशेष के इशारे पर दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चट्ठा ने हमेशा ही कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया है।
प्रदेश संगठन सचिव सुभाष पाली व प्रदेश सचिव रणधीर सिंह ने डॉ. रामप्रकाश पर आरोप लगाया कि उन्हें कांग्रेस ने दो बार राज्यसभा सांसद बनाया जबकि आज वे कांग्रेस को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. रामप्रकाश ने महत्वपूर्ण पदों पर होने के बावजूद इलाके के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। कांग्रेसी नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सलाह दी कि पार्टी हाई कमान के सामने बात रखनी चाहिए न कि अपने कार्यकर्ताओं से बयान दिलवाकर पार्टी को कमजोर करें। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में हुड्डा की जो भूमिका रही है, वह प्रदेश जानता है। इसी मौके पर कांग्रेस आईटी सेल के उपाध्यक्ष जगबीर जोगना खेड़ा, प्रेस सचिव ओमप्रकाश और शमशेर कश्यप ने भी कहा कि इन दोनों के बयान पार्टी के हित में नहीं हैं।