फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khushi and Mohit declared best players in the competition

Kurukshetra News: प्रतियोगिता में खुशी और मोहित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Khushi and Mohit declared best players in the competition
पिहोवा। डीएवी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा पद ग्रहण करते हुए साथ में ​शिक्षक। विज्ञप्
पिहोवा। डीएवी कॉलेज में विज्ञान संकाय की ओर से युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. गुरिंदर मक्कड़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभाग की अध्यक्ष प्रो. दीप किरण ने बताया कि छात्रों ने 400 और 100 मीटर दौड़, तीन टंगी दौड़, मटका दौड़, लेमन रेस, रस्साकस्शी प्रतियोगिता, खो-खो, पिट्ठू, पतंग प्रतियोगिता, बोरी दौड़ व बाधा दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बीएससी तृतीय वर्ष की खुशप्रीत को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी मोहित को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। इस मौके पर डॉ. सुमन सिरोही, डॉ. गुरप्रीत कौर, डॉ. सुनीता चहल, प्रो. मनोज कुमार, डॉ. दीपिका, प्रो. सुलेखा, प्रो. सोनम, प्रो. प्रीति मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गुरिंदर मक्कड़ 33 साल की सेवाओं के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनकी आजीवन उपलब्धियों को समर्पित विद्वत अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. स्वर्ण चौधरी ने उनके योगदान और उपलब्धियों से सभी को अवगत कराया। प्रो. गुरिंदर मक्कड़ और डॉ. स्वर्ण चौधरी ने अपने परिवार के साथ कॉलेज की स्मृति वाटिका में पौधरोपण किया। वहीं नवनियुक्त प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed