फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khelo India dialogue will resonate in the holy city of Kurukshetra on 27th.

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में 27 को गूंजेगा खेलो इंडिया संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Khelo India dialogue will resonate in the holy city of Kurukshetra on 27th.
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेल, युवा नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। प्रधानमंत्री खेल और विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार साझा करेंगे। उप निदेशक सुरमयी शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम कुरुक्षेत्र के एनआईटी संस्थान, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और दयानंद महाविद्यालय में होगा। संवाद के दौरान देश के खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर चर्चा होगी। वर्ष 2036 के ओलंपिक के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को तैयार करने पर भी बात होगी। युवाओं को शासन व्यवस्था में भागीदारी बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में सशक्त बनाने पर जोर दिया जाएगा। युवा अपने विचार मेरा युवा भारत पोर्टल पर ऑनलाइन साझा कर सकेंगे। उन्हें वीबीवाईएलडी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed