{"_id":"61201a908ebc3e79d53b2c53","slug":"khelo-haryana-s-state-level-four-sports-competitions-will-be-held-in-kurukshetra-kurukshetra-news-knl805636155","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलो हरियाणा की राज्य स्तरीय 4 खेल प्रतियोगिताएं होंगी कुरुक्षेत्र में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलो हरियाणा की राज्य स्तरीय 4 खेल प्रतियोगिताएं होंगी कुरुक्षेत्र में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो हरियाणा की चार राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने की जिम्मेदारी कुरुक्षेत्र को सौंपी गई है। इसके तहत हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और साइकिलिंग खेल का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक किया जाएगा। इन टीमों के पंजीकरण का कार्य 26 अगस्त को शुरू कर दिया जाएगा। राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में महिला व पुरुष करीब 2 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। राज्यस्तरीय खेलों के सफल आयोजन के लिए प्रशासन ने अलग-अलग कमेटियों का गठन करके नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने शुक्रवार को लघु सचिवालय डीसी कार्यालय में खेलो हरियाणा प्रतियोगिताओं की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की एक बैठक ली। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में बास्केट बॉल, वॉलीबॉल और साइकिलिंग गेम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में होंगे, जबकि हॉकी का आयोजन शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ खेल मैदान पर होगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए अधिकारी सभी जरूरी तैयारियों पूरी करना सुनिश्चित करेंगे। इन प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, खाने-पीने, इत्यादि इंतजाम कराने के लिए डीएफएससी व डीएसओ की एक कमेटी का गठन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण का कार्य 26 अगस्त से शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आने वाले खिलाड़ियों को कोविड टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आनी होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कुरुक्षेत्र के खिलाड़ियों का भी कोरोना सैंपल लेकर आरटीपीसीआर टेस्ट करेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खेल प्रांगणों में दो एंबुलेंस की व्यवस्था करने के आदेश दिए गए हैं। इन एंबुलेंस में फर्स्ट एड की सुविधा भी उपलब्ध होनी चाहिए। रोडवेज विभाग के अधिकारियों को खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छी गुणवत्ता का खाना देने और ठहराने की व्यवस्था भी उच्चस्तरीय होनी चाहिए। इन दोनों व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक और जिला परिषद के सीईओ अश्विनी मलिक को सौंपी गई है। इन दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में दो कमेटियों का गठन किया गया है। उपायुक्त ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि खेल प्रागंणों व खिलाड़ियों के ठहरने वाले स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की ढील नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक, जिला परिषद के सीईओ अश्विनी मलिक, सीएमओ डॉ. संत लाल वर्मा, डीएसओ बलबीर सिंह, डिप्टी डीईओ विनोद कौशिक, कुरुक्षेत्र स्पोर्ट्स विभाग के निदेशक डा. राजेश सोबती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।