फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khattar government has jalopy government: Digvijay, Kurukshetra

खट्टर सरकार खटारा सरकार हो चुकी है : दिग्विजय

Tue, 28 Jun 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 28 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन

इनेसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इनेलो नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने खट्टर सरकार को खटारा सरकार का नाम दिया है। केयू में कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे चौटाला ने कहा कि प्रदेश की खट्टर सरकार अब खटारा सरकार हो चुकी है। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा और राजनीति के व्यापारीकरण का जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन


चौटाला ने यहां कहा कि राज्य सभा चुनावों में जिस प्रकार राजनीति का व्यापारीकरण हुआ इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा जिम्मेदार है। राजनीति में इसे ज्यादा नीचे कोई हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि खरीदने वाली तो दुनिया है, लेकिन असली दोषी बिकने वाला है। राज्य सभा चुनावों के दौरान जिस प्रकार राजनीति का व्यापारीकरण हुआ  उसका असली जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा है। उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार ने शिक्षा का जो व्यापारीकरण शुरू किया था, खट्टर सरकार उसे खत्म करने की बजाए बढ़ावा देने पर तुली है।
विज्ञापन


आज हरियाणा  प्रदेश में शिक्षा में गुणवत्ता समाप्त होती जा रही है। भाजपा सरकार के कई विधायक और मंत्री तक भी अपनी राजनीतिक अज्ञानता के चलते अपनी  ही पार्टी के  शीर्ष नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने से गुरेज नहीं कर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed