फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Khalistani slogans written on the wall of Al Subah railway station

Kurukshetra News: अल सुबह रेलवे स्टेशन की दीवार पर लिखे खालिस्तानी नारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Khalistani slogans written on the wall of Al Subah railway station
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है, जिससे रेलवे प्रशासन व जीआरपी में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन पेंट से ये नारे मिटाए गए तो पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर जांच भी शुरू कर दी है। देर रात तक किसी आरोपी का पता नहीं चल पाया था, लेकिन रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रेल परिसर में यार्ड की दीवारों पर तीन जगह ये नारे पंजाबी भाषा में लिखे गए। इनमें लिखा गया कि जी-20 पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। इन नारों के साथ सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) लिखा गया। सुबह होेने पर जैसे ही ये नारे लिखे दिखाई दिए तो रेल प्रशासन व जीआरपी एकाएक हरकत में आ गई, जिसके बाद पेंटर को बुलाकर इन्हें पेंट के जरिए मिटाया गया। वहीं जीआरपी ने रेलवे स्टेशन व आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले तो यह जांच देर शाम तक जारी रही। उधर, यह मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई तो शहर में अन्य जगहों पर भी निगरानी की गई।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी ओम प्रकाश का कहना है कि तीन जगहों पर ये नारे लिखे गए, जिन्हें मिटा दिया गया है। पता चला है कि ये नारे अल सुबह लिखे गए हैं। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed