फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kejriwal road show in Kurukshetra, Told his relationship with Pehova; Guarantee given to people

कुरुक्षेत्र में केजरीवाल का रोड शो: पिहोवा से बताया खुद का रिश्ता; हर वर्ग को साधने के लिए लोगों को दी गारंटी

Tue, 14 May 2024 04:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 14 May 2024 04:48 PM IST
सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव का प्रचार जोरों पर है। इस कड़ी में कुरुक्षेत्र में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रोड शो किया। इस दौरान केजरीवाल ने हर वर्ग को साधने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को 10 गारंटी देने की बात भी कही।

विज्ञापन
Kejriwal road show in Kurukshetra, Told his relationship with Pehova; Guarantee given to people
दिल्ली के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में प्रचार करने के लिए दिल्ली के लिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने एंट्री मारी है। केजरीवाल ने गंठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता के लिए वोट मांगने के लिए पिहोवा में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पिहोवा से खुद का पुराना रिश्ता भी बताया। वहीं, हर वर्ग को साधने के लिए केजरीवाल ने स्कूल, शिक्षा व अस्पताल पर गारंटी देने की बात कही।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग क्रांतिकारी है। इस बार कुरुक्षेत्र के नहीं बल्कि हरियाणा की सभी 10 सीट देंगे। बीजेपी की हवा खराब हो चुकी है। उनकी सरकार जा रही है। बीजेपी की 230 सीटें ही आएगी। केजरीवाल ने कहा कि वे सीधा जेल से उनके बीच आए हैं। जेल में उनके साथ बहुत जुल्म हुए। वह शुगर के मरीज है, मगर जेल में उनको दवा तक नहीं पहुंचाने दी गई। आपके वोट की ताकत फैसला करेगी कि वे अंदर रहेंगे या बाहर।

रोड शो के दौरान केजरीवाल ने दी ये 10 गारंटी

1. पूरे देश में दिल्ली और पंजाब की तरह 24 घण्टे फ्री बिजली
2. दिल्ली की तरह पूरे देश में शानदार स्कूल बनाना और फ्री शिक्षा
3. दिल्ली व पंजाब की तर्ज  मोहल्ला क्लिनिक और बेहतरीन अस्पताल का निर्माण, जिसमें सभी बीमारियों का निशुल्क उपचार। 
4. चीन और पाकिस्तान द्वारा कब्जाई जमीन को छुड़ाया जाएगा।  
6. अग्निवीर योजना को बताया धोखा। सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को करेंगे बंद। रेगुलर भर्ती करने का किया वादा।
7. स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करेंगे। सभी फसलों पर एमएसपी दिया जाएगा। 
8. सरकारी कर्मचारियों की पुरानी मांग पुरानी पेंशन योजना को लागू करेंगे।
8. बीजेपी की वॉशिंग मशीन (ईडी) को चौराहे पर लाकर तोड़ा जाएगा।
9. दो करोड़ नौकरियां दी जाएगी।
10. जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। व्यापारी वर्ग की समस्याओं को दूर करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed