फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Keeping an eye on suspects, police increased security in Dharmanagari

Kurukshetra News: संदिग्धों पर नजर, धर्मनगरी में पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Keeping an eye on suspects, police increased security in Dharmanagari
कुरुक्षेत्र। बाइक चालक से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। विज्ञ​प्ति।
कुरुक्षेत्र। नववर्ष और गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जिले में विशेष 27 नाके लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही खुफिया तंत्र को भी सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार ने सभी नाकों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए साथ ही समझाया कि कोई भी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी में लापरवाही न बरते।
विज्ञापन

हर आने जाने वाले वाहनों पर विशेष नजर रखें। जरा-सा शक होते ही वाहन की जांच कर चालक से पूछताछ करें। इसके अलावा पुलिस उप-अधीक्षक ने हाईवे व शहर में तैनात डायल-112, राइडर्स और पीसीआर पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए। वे लगातार दिनरात अपने क्षेत्र में गश्त करते रहें। हाईवे पर किसी वाहन को पार्किंग न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सके साथ ही वाहन खराब होने की स्थिति में रिफ्लेक्टर लगे प्लास्टिक के तिकोने संकेतक उपलब्ध कराएं ताकि अन्य वाहन चालकों को दूर से पता लग सके।
पुलिस को दें सूचना : डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि यातायात पुलिस किसी भी वाहन को सड़क के किनारे खड़ा न होने दें। थाना व चौकी प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में पीसीआर, बाइक राइडर्स व नाकों की जांच करने के साथ गश्त बढ़ाएं। आमजन से भी सचेत रहें। किसी भी लावारिस या संदिग्ध वस्तु को न छुएं, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed