{"_id":"6a32fbf7b411ecfcf00158b5","slug":"kca-narkatari-won-the-final-and-clinched-the-trophy-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-156487-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: केसीए नरकातारी ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: केसीए नरकातारी ने फाइनल जीतकर ट्रॉफी पर किया कब्जा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।केसीए नरकातारी के खिलाड़ी मोक्ष को सम्मानित करते हुए स्कॉलर अकादमी के निदेशक राहुल
कुरुक्षेत्र। जय राम कॉलेज में आयोजित जय राम क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबले में केसीए नरकातारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जय राम क्रिकेट अकादमी को 117 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में गौतम की विस्फोटक बल्लेबाजी और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए नरकातारी ने 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से गौतम ने 80 गेंदों पर 150 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 29 चौके और 3 छक्के लगाए। उनके अलावा मोक्ष ने 12, विहान ने 10 और मणिक ने 29 रन का योगदान दिया। जय राम क्रिकेट अकादमी की ओर से अरुण सिंह ने 3 विकेट, ईशांत ने 2 विकेट जबकि प्रांजल जूनियर, प्रिंस पास्सी और रणवीर को एक-एक सफलता मिली।
254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय राम क्रिकेट अकादमी की टीम 19.3 ओवर में 136 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस पास्सी ने 40, प्रांजल जूनियर ने 26 और अरुण सिंह ने 22 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सका। केसीए नरकातारी की ओर से समर वर्मा और अभिनव ने 3-3 विकेट लिए। मोक्ष, दक्ष मलिक और विवान को एक-एक विकेट मिला। केसीए के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर मुकाबले को एकतरफा बना दिया। गौतम को उनकी 150 रन की मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर स्कॉलर्स अकादमी कुरुक्षेत्र के निदेशक राहुल मेहला ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
मोक्ष बने ऑलराउंडर ऑफ द टूर्नामेंट
टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए मोक्ष को ऑलराउंडर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। गौतम को बेस्ट बल्लेबाज, मोक्ष को बेस्ट गेंदबाज और विहान को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।