फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kawatra bids goodbye to JJP, returns to BJP

Kurukshetra News: कवात्रा ने जजपा को कहा अलविदा, भाजपा में वापसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Kawatra bids goodbye to JJP, returns to BJP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद (कुरुक्षेत्र) । जजपा के प्रदेश सचिव एवं नगरपालिका प्रधान गुलशन कवात्रा अपने समर्थक पार्षदों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। वे हरियाणा गृह मंत्री अनिल विज से अंबाला में मिले और उसके बाद पंचकूला में भाजपा प्रदेश कार्यालय पंच कमल में आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से भाजपा ज्वाइन की।
उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सांसद नायब सैनी और पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पार्टी का पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया। उनके साथ पार्षद राजेश उप्पल, पार्षद नीरज मट्टू, पार्षद प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सहित कइयों ने भाजपा का दामन थामा। उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र सांगवान ठोल, रामपाल पाली, शुभम साहनी, पूर्ण कश्यप, कुलदीप सिंह, विजय कालड़ा, आकाशदीप जुनेजा, धर्मवीर गंभीर, ओमप्रकाश बावेजा, तुषार बावेजा, संजय बत्तरा, राकेश गर्ग और प्रिंस मक्कड़ भी शामिल रहे। भाजपा ज्वाइन करने के बाद शाहाबाद लौटे गुलशन कवात्रा ने कहा कि उनके राजनीतिक गुरु गृहमंत्री अनिल विज है, जिनका आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद ही उन्होंने भाजपा में वापसी की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राम मंदिर की सौगात देश को देने से वह बेहद प्रभावित हुए, जिसके बाद उन्होंने तुरंत भाजपा में शामिल
विज्ञापन

होने का निर्णय ले लिया, क्योंकि उन्होंने भी राम मंदिर के निर्माण के दौरान चले मुक्ति आंदोलन में बढ़चढ़ कर भागीदारी की थी।


विधायक बोले, नहीं रहा कोई मनमुटाव
विधायक रामकरण का कहना है कि उनके साथ कवात्रा का कोई मनमुटाव नहीं है। उन्होंने कहा कि जो रामकरण काला का नहीं हुआ, वह किसी का हो भी नहीं सकता। उन्होंने बताया कि गुलशन कवात्रा पिछले काफी समय से यह बात कह रहे थे कि उन्हें राम मंदिर जाना है, क्योंकि उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस के साथ जुड़कर राम मंदिर के लिए आंदोलन में लड़ाई भी लड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed