फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Karwa Chauth saw a turnover of Rs 1000 crore in the district, with markets booming.

Kurukshetra News: करवा चौथ पर जिले में 1000 करोड़ का कारोबार, खूब चमके बाजार

Sun, 12 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 12 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth saw a turnover of Rs 1000 crore in the district, with markets booming.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पिछले एक सप्ताह से जिलेभर के बाजारों में जबरदस्त रौनक रही। इन दिनों में महिलाओं ने करवाचौथ के लिए जमकर खरीदारी की, जिससे कारोबारियों के चेहरे खिल उठे। कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के जिला प्रधान फतेह चंद गांधी ने बताया कि इस बार करवा चौथ पर जिले में लगभग 1000 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। करवा चौथ का यह पर्व न केवल सुहागिनों के लिए खास रहा बल्कि व्यापारियों के लिए भी खुशियां लेकर आया।
करवा चौथ के दिन सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं बाजार में पहुंच गई। किसी ने साड़ी, सूट और ज्वेलरी खरीदी तो किसी ने साज-सज्जा की वस्तुएं और पूजन सामग्री। मेहंदी और ब्यूटी पार्लर पर भी खूब भीड़ रही। स्वर्णकारों की दुकानों पर सोने-चांदी के जेवरों की बिक्री में भारी बढ़ोतरी हुई। वहीं, सौंदर्य प्रसाधन, चूड़ियां, करवे और थालियों की दुकानों पर भी ग्राहकों की लंबी कतारें लगीं। बाजारों में ग्राहक संख्या बढ़ने से सभी दुकानदारों में उत्साह देखा गया।
विज्ञापन

करवा चौथ ने दिया अच्छा व्यापार
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल के जिला प्रधान फतेह चंद गांधी ने बताया कि अभी 1000 करोड़ का कारोबार हुआ है और धनतेरस और दिवाली पर यह आंकड़ा दोगुना होने की संभावना है। इस साल बिक्री पिछले साल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा रही है। छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े मॉल संचालकों तक सभी को करवा चौथ ने अच्छा व्यापार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिवाली और धनतेरस से बढ़ी उम्मीदें

व्यापारियों का कहना है कि करवा चौथ की सफलता ने त्योहारी सीजन की मजबूत शुरुआत कर दी है। आने वाले दिनों में धनतेरस और दिवाली पर कारोबार में दोगुनी वृद्धि की उम्मीद है। फतेह चंद गांधी ने कहा कि जिले के सभी व्यापारिक क्षेत्रों थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद और पिहोवा सहित अन्य बाजारों में जबरदस्त खरीदारी हुई है। अब दुकानदारों की उम्मीदें दिवाली और धनतेरस से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed