फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Karnal and Sonipat in women and Karnal and Kurukshetra in men's semi-finals

महिला में करनाल व सोनीपत तथा पुरुष में करनाल और कुरुक्षेत्र सेमीफाइनल में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Karnal and Sonipat in women and Karnal and Kurukshetra in men's semi-finals
खेलो हरियाणा के दूसरे दिन शनिवार को वॉलीबॉल, बॉस्केटबॉल, हॉकी और साइकिलिंग प्रतियोगिता में मुकाबले रोमांचक रहे। ग्रुप रेस साइकिलिंग प्रतियोगिता में करनाल ने बाजी मारी। वहीं, महिला वर्ग की वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल में करनाल और सोनीपत का दबदबा रहा। पुरुष वर्ग में करनाल और कुरुक्षेत्र ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन

दूसरी ओर शाहाबाद में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र (पुरुष वर्ग) और जींद सेमीफाइनल मैच में दमखम दिखाएंगे, जबकि चरखी दादरी व कैथल, हिसार और सोनीपत के बीच क्वार्टर फाइनल होगा। उधर, महिला वर्ग में हिसार, सोनीपत, कुरुक्षेत्र और पंचकूला रविवार को सेमीफाइनल मैच खेलेंगे।
विज्ञापन

व्यक्तिगत टाइम ट्रायल (पुरुष वर्ग) में भिवानी प्रथम, महिला वर्ग में तीन में से दो स्थान कुरुक्षेत्र के नाम
नेशनल हाईवे 153 डी पर हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता की व्यक्तिगत टाइम ट्रायल में भिवानी के सुशांत ने प्रथम स्थान हासिल किया है। सुशांत सिंह ने 41 मिनट 26 सेकेंड और 712 माइक्रो सेकेंड की समयावधि में 30 किमी की दूरी तय की है। वहीं झज्जर के रवि ने 30 किमी की दूरी 41 मिनट 48 सेकेंड और 485 माइक्रो सेकेंड में तय कर दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र वासी अरब यही दूरी 42 मिनट 29 सेकेंड और 815 माइक्रो सेकेंड में तय कर तीसरा स्थान पर रहा। महिला वर्ग में कुरुक्षेत्र की तृषा ने 29 मिनट 24 सेकेंड और 819 माइक्रो सेकेंड में 20 किमी की दूरी तय कर पहला खिताब हासिल किया है। वहीं हिसार की रिंकी 29 मिनट 25 सेकेंड और 396 माइक्रो सेकेंड में दूरी तय कर दूसरा और कुरुक्षेत्र की ही मिलन ने 29 मिनट 45 सेकेंड और 852 माइक्रो सेकेंड में 20 किमी की दूरी तय कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप रेस में करनाल के छोरा और छोरी रहे प्रथम, हिसार व कुरुक्षेत्र पिछड़ा
60 और 40 किलोमीटर की ग्रुप रेस में करनाल के छोरा और छोरी ने बाजी मारी। महिला और पुरुष वर्ग में दोनों खिताब करनाल के नाम रहे। करनाल के सावन ने जहां 60 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 38 मिनट में तय करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं करनाल से पुलिस जवान की बेटी अंशु ने 40 किमी की इस ग्रुप रेस में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके अलावा पुरुष वर्ग में हिसार के सौरभ ने दूसरा और कुरुक्षेत्र के प्रिंस व रोहित ने तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिला वर्ग में गुरुग्राम की मेघा दूसरे, करनाल की शिवानी तीसरे तथा गुरुग्राम की अग्रिम चौथे स्थान पर रही। साइकिलिंग कोच पंजाब सिंह ने बताया कि रविवार को ग्रुप रेस में पुरुष वर्ग की 10 किमी और महिला वर्ग में 5 किमी पर प्रतिस्पर्धा होगी। इस प्रतियोगिता में एक जिले से चार-चार खिलाड़ी ट्रैक रेस में भागीदारी करेंगे।
बास्केटबॉल (पुरुष वर्ग)
हिसार ने मेवात को 35-4 के अंतर से, भिवानी ने फतेहाबाद को 54-34, रोहतक ने सिरसा को 80-67, कुरुक्षेत्र ने महेंद्रगढ़ को 58-22, पानीपत ने झज्जर को 96-61, कैथल ने जींद को 71-59, सोनीपत ने फरीदाबाद को 55-34 तथा गुरुग्राम ने यमुनानगर को 61-22 गोल के अंतर से पराजित किया है।

बास्केटबॉल (महिला वर्ग)
बास्केटबॉल में हिसार को बाई दी गई, जबकि भिवानी ने फरीदाबाद को 28-06, रोहतक ने सिरसा को 47-20 तथा गुरुग्राम ने यमुनानगर को 28-17 गोल से हराया।
हॉकी प्रतियोगिता में भिवानी ने सिरसा की टीम को 3-0 के अंतर से हराया
खेलो हरियाणा के दूसरे दिन शाहाबाद में दूसरे चरण के हॉकी मैच खेले गए। जिला खेल एवं युवा अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि महिला वर्ग में भिवानी ने सिरसा को 3-0 गोल से पराजित किया है। इसी तरह पंचकूला ने झज्जर को 5-0 से हराया है। पुरुष वर्ग में भिवानी ने रोहतक को 1-0, चरखी दादरी ने पानीपत को 5-0, अंबाला ने फरीदाबाद को 4-3 और हिसार ने करनाल को 4-1 से पराजित किया है। इसी तरह कुरुक्षेत्र की महिला टीम ने पलवल की टीम को 5-0 से पराजित किया है। महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैचों में पंचकूला ने गुरुग्राम को 6-0, हिसार ने भिवानी को 5-0, सोनीपत ने फतेहाबाद को 10-0 के अंतर से हराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed