फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Karate players who won gold medals at the national level were honored at the Chief Minister's residence.

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित हुए कराटे खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर पर जीते स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Karate players who won gold medals at the national level were honored at the Chief Minister's residence.
कुरुक्षेत्र। विजेता खिलाडियो को सम्मानित करते हुए कैलाश सैनी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय गोजू-रियू कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले के खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री आवास पर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि कैलाश सैनी ने खिलाड़ियों को सम्मान पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

सम्मानित खिलाड़ियों में ओजस्वी, संजीव, यशस्वी और जन्नत शामिल रहे। ओजस्वी ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के साथ ब्लैक बेल्ट परीक्षा भी उत्तीर्ण की। वहीं संजीव ने भी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर ब्लैक बेल्ट हासिल की। यशस्वी और जन्नत ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

कैलाश सैनी ने कहा कि कराटे जैसे अनुशासन और आत्मरक्षा से जुड़े खेल में राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करना बड़ी उपलब्धि है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से प्रदेश और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों की उपलब्धियां अन्य बच्चों को भी खेलों की ओर प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने प्रशिक्षकों, अभिभावकों और नियमित अभ्यास को दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के परिजन और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। खिलाड़ियों के सम्मान से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल जगत ने इसे कुरुक्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed