{"_id":"687023cdab48acac4005aa49","slug":"kanwar-yatra-will-start-from-today-500-soldiers-will-handle-the-security-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-138622-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कांवड़ यात्रा आज से होगी शुरू, 500 जवान संभालेंगे सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कांवड़ यात्रा आज से होगी शुरू, 500 जवान संभालेंगे सुरक्षा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सावन माह में आज शुक्रवार से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा के लिए जिला पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले से होते हुए हर वर्ष अन्य जिलों व राज्यों से हजारों श्रद्धालु कांवड़ लेने हरिद्वार जाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने एक बैठक में पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में तय हुआ कि इस बार कांवड़ यात्रा को सफल बनाने का जिम्मा 500 पुलिस जवानों पर रहेगा, जो जिले की सीमा के अंदर कांवड़ की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र से कांवड़ यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का पूरा विवरण रखने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि श्रद्धालुओं का आवागमन निर्बाध रहे। यातायात पुलिस को भीड़-भाड़ वाले स्थानों और चौराहों पर सतर्कता बरतने और जाम की स्थिति से बचने के लिए सक्रियता से कार्य करने को कहा गया।
उन्होंने कांवड़ शिविरों को उपयुक्त स्थानों पर लगाने और उनके पास वाहन पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा गया। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए मुख्य मार्गों पर नाके लगाए जाएंगे, और राइडर्स व पीसीआर टीमें नियमित गश्त करेंगी।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से रजिस्ट्रेशन और नियमों का पालन करने की अपील
पुलिस ने कांवड़ मेले के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि कांवड़ लेने या हरिद्वार जाने वाले सभी श्रद्धालु अपने नजदीकी थाने में रजिस्ट्रेशन करवाएं और अपनी पहचान पत्र साथ रखें। उन्होंने श्रद्धालुओं से क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक, डंडा-लाठी, गैस सिलिंडर, हथियार या नशीले पदार्थ साथ न ले जाने और नशे का सेवन न करने की सलाह दी। वाहनों से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं से तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम का उपयोग न करने का अनुरोध किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कांवड़ शिविरों के लिए अनुमति और नियमों का पालन अनिवार्य
पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सेवा और विश्राम के लिए लगाए जाने वाले शिविरों के आयोजकों से प्रशासन की अनुमति लेकर ही शिविर लगाने की अपील की है। शिविरों का पंडाल मुख्य मार्ग से उचित दूरी पर और सही दिशा में लगाया जाए। शिविरों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय और सड़क से दूर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिस ने कहा कि इन उपायों से यातायात व्यवस्था में कोई व्यवधान नहीं होगा और कांवड़ यात्रा सुचारू रूप से संपन्न होगी।