फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kala Kirti Bhavan resonated with song and music

गीत-संगीत से गूंजा कला कीर्ति भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kala Kirti Bhavan resonated with song and music
हरियाणा कला परिषद की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अभिरुचि कक्षाओं पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकारों ने कला को बढ़ावा देते हुए सभी को रोमांचित कर दिया। कला कीर्ति भवन गीत और संगीत से गूंजता रहा। दर्शकोें ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम का आगाज अभिनय कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई नृत्य नाटिका कृष्ण से कुरुक्षेत्र तक से हुआ। विकास शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने भगवान कृष्ण के जन्म से लेकर गीता उपदेश तक के वृत्तांत को अभिनय और संगीत के माध्यम बखूबी प्रस्तुत किया। इसके बाद संगीत कक्षा के विद्यार्थियों ने चमन चौहान के निर्देशन में सरस्वती वंदना तथा हारमोनियम वादन की प्रस्तुति दी। वहीं ढोलक व तबला कक्षा के प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षक राहुल कुमार द्वारा तैयार करवाई गई प्रस्तुति का सुदंर प्रस्तुतिकरण हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा नृत्य कक्षा के विद्यार्थियों ने छोटी सी बनड़ी फेरां पै झगड़ी तथा बाजणी पाजेब घड़वादे पिया जैसे गीतों पर हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रशिक्षक दीपक कुमार की ओर से तैयार इशु के एकल नृत्य ने भरपूर तालियां बटोरी। एक के बाद एक दमदार प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंतिम प्रस्तुति रजनीश भनौट के निर्देशन में तैयार नाटक अंधेर नगरी चौपट राजा की रही, जिसमें कलाकारों ने हास्य-व्यंग्य के साथ नाटक की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 10 साल से 70 साल के प्रतिभागियों ने प्रदर्शन किया। हरियाणवी नृत्य कक्षा की महिला कलाकारों नृत्य गुंगा धमोड़ा ने भी हरियाणा की झलक दिखाते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटौोी। कार्यक्रम के बीच में हास्य कलाकार डॉ. राजीव शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुतियों से सभी को आनंदित किया। ललित कला समन्वयक सीमा कांबोज के निर्देशन में चित्रकला का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चित्रों को भी सभागार में प्रदर्शित किया गया।

संजय भसीन ने सभी प्रतिभागियों व प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। भसीन ने कहा कि हरियाणा कला परिषद अपने नाम को सार्थक करते हुए प्रदेश में सांस्कृतिक बयार लाने में निरंतर प्रयासरत है। परिषद ने प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों में आयोजित की गई कार्यशालाओं के माध्यम से बहुत से कलाकारों ने कला को ही अपनी आजीविका का साधन चुना है। इस मौके पर हरियाणा कला परिषद के कार्यालय प्रमुख धर्मपाल, रंगशाला प्रबंधक मनीष डोगरा, नीरज सेठी, शिव कुमार किरमिच आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed