फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kajal of Shahabad selected in Indian hockey team

Kurukshetra News: भारतीय जूनियर हॉकी टीम में चयनित हुई शाहाबाद की काजल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kajal of Shahabad selected in Indian hockey team
शाहाबाद। अब शाहाबाद की बेटी काजल का चयन भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में हुआ है, वे आगामी नीदरलैंड में होने वाले हॉकी मैच में अपना दम दिखाएगी। दूसरी ओर काजल के चयन से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


पिता गुरबक्श सिंह ने बताया कि काजल का जन्म गांव धरमपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश में हुआ था और वह पिछले कई सालों से शाहाबाद के निकटवर्ती गांव अरूप नगर के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि काजल का चयन पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान और भारतीय हॉकी कोच रानी रामपाल ने किया है। चयन के बाद काजल नीदरलैंड में अपना पहला मैच खेलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काजल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शाहाबाद की 12वीं कक्षा की छात्रा है और शाहाबाद के मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में खेल रही है। काजल फिलहाल सोनीपत के हॉकी स्टेडियम में रानी रामपाल के साथ है और वीजा आने के बाद थाईलैंड में खेलने के लिए रवाना होगी। काजल ने फोन पर बताया कि उसका पंजीकरण हरियाणा से है और शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में खेलते हुए उसका चयन अंडर-21 लीग में हुआ था। काजल ने बताया कि अब उसका चयन कोच रानी रामपाल ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम में किया है। काजल के चयन के बाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य भूपिंदर सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, संजय डीपीई, हरदीप सिंह, जय प्रकाश और संजीव कुमार ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed