{"_id":"68264c790f4d7535790c6a66","slug":"kaithal-police-team-which-came-to-arrest-the-accused-of-vehicle-theft-was-attacked-three-accused-already-arrested-were-freed-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-135737-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ने आई कैथल पुलिस की टीम पर हमला, पहले से पकड़े तीन आरोपी छुड़वाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: वाहन चोरी के आरोपी को पकड़ने आई कैथल पुलिस की टीम पर हमला, पहले से पकड़े तीन आरोपी छुड़वाए
विज्ञापन
फोटो 40
- रोहतक के लाखन माजरा गांव के आरोपी सुनील की निशानदेही पर पहुंची थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। वाहन चोरी के मामले में आरोपी को काबू करने आई कैथल पुलिस टीम पर ईंटों से हमला कर दिए जाने का मामला सामने आया है। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। गिरफ्तार किए आरोपी के परिजनों ने तीन अन्य आरोपियों को मदद कर पुलिस की गिरफ्त से छुड़वाकर भगा दिया।
थाना सदर पिहोवा में कैथल टीम से एएसआई अशोक कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी टीम ने पहले से काबू जिला रोहतक के लाखन माजरा गांव के आरोपी सुनील उर्फ इनी को साथ लेकर उसकी निशानदेही पर डेरा संधु फार्म (मोरथली) में बुधवार देर शाम दबिश दी। टीम को देखकर आरोपी बलविंद्र खेतों में भाग गया। टीम ने उसका पीछा करते हुए उसे काबू कर लिया। पीछे से आरोपी बलविंद्र के परिवार से लगभग 20 औरतें व पांच युवकों ने आरोपी के उकसाने के बाद टीम पर हमला कर बलविंद्र को छुड़ाने की कोशिश की और हमले के बीच पहले से काबू तीन आरोपियों रिंकू, काकू शोरगीर व मोलू को भगा दिया। एएसआई अशोक कुमार ने आरोप लगाए कि आरोपी बलविंद्र के परिवार की महिलाओं पर पुलिस कर्मचारी पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी व अपने खुद कपड़े निकाल कर सरकारी काम में बाधा डाली है।
इन लोगों ने पहले भी टीम पर किया हमला : अशोक
कैथल पुलिस टीम के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी बलविंद्र वाहन चोरी के मामले में नामजद है। टीम ने उसको काबू करने के लिए दबिश दी तो आरोपी के परिवार की महिलाओं ने सरकारी काम में बाधा डाली व टीम पर हमला कर पहले से काबू तीन आरोपियों को भगा दिया। उन्होंने बताया कि इस डेरा पर दबिश के दौरान टीम पर इन लोगों ने पहले भी हमला किया था।
विज्ञापन
जल्द काबू कर लिए जाएंगे आरोपी : एसएचओ
पिहोवा सदर थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। कैथल एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस की टीम पिहोवा में संधू फार्म पर एक आरोपी को पकड़ने गई थी। जब पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया गया तो आरोपी के परिवार जनों ने पुलिस पार्टी पर ईंटों आदि से हमला कर दिया। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही हैं, आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।