{"_id":"6afa1d469d7522de8e084d80","slug":"kaanch-hi-baans-ke-bahangiya-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-164084-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कांच ही बांस के बहंगिया... गीतों से गूंजा ब्रह्मसरोवर, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कांच ही बांस के बहंगिया... गीतों से गूंजा ब्रह्मसरोवर, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छठ महापर्व में पूजा से पहले घाट को जल से साफ करता प्रवासी श्रद्धालु। संवाद
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के ब्रह्मसरोवर पर रविवार शाम छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्वांचल समाज के लोगों ने पारंपरिक लोकगीत ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाए’ गाते हुए अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। छठी मैया की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते-होते ब्रह्मसरोवर के विभिन्न घाटों पर व्रतियों और उनके परिजनों की भीड़ जुट गई।
श्रद्धालु सिर पर पूजा सामग्री से सजी टोकरी और हाथों में बांस व पीतल के सूप लेकर घाटों पर पहुंचे। सूप में नारियल, सेब, केला, अनानास, सिंघाड़ा, सुथनी और गन्ना सहित विभिन्न फल व पूजन सामग्री सजाई गई थी। महिलाओं ने पानी में खड़े होकर विधि-विधान से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
कुरुक्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों और बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से भी श्रद्धालु पर्व मनाने पहुंचे। गार्गी घाट, कुंती घाट, उर्वशी घाट, कौशल्या घाट और गांधारी घाट पर विशेष रूप से भीड़ रही। माताओं ने बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए पूजा की, जबकि सुहागिनों और नवविवाहिताओं ने पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। कई परिवारों के लिए यह पर्व अपनी पैतृक संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर भी बना।
विज्ञापन
ढोल की थाप और लोकगीतों ने बांधा समां
पूजा-अर्चना के साथ ब्रह्मसरोवर परिसर में सांस्कृतिक उल्लास भी देखने को मिला। कहीं ढोल की थाप पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए तो कहीं छठी मैया के भजनों और पारंपरिक लोकगीतों की गूंज सुनाई दी। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और बच्चों में पर्व को लेकर खास उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने परिवार के साथ तस्वीरें और सेल्फी लेकर इन पलों को यादगार बनाया। कुछ स्थानों पर बच्चों और युवाओं ने पटाखे भी चलाए।
बिहार के कई जिलों से पहुंचे श्रद्धालु
छठ पूजा में बिहार के बेगूसराय से रंजन शाह, सुशील और बबलू, छपरा से चुन्नी लाल, सीतामढ़ी से सुधीर कुमार और रोहतास जिले के सासाराम से गुड्डू पासवान पहुंचे। इनके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने भी पारंपरिक तरीके से पर्व मनाया। श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ उनके लिए केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि परिवार और समाज को एक सूत्र में जोड़ने वाली परंपरा है।
आज सुबह उगते सूर्य को देंगे अर्घ्य
बिहार से आए सुधीर कुमार ने बताया कि रविवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रती रातभर छठी मैया की उपासना करेंगे। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन करेंगे।
माइक से घोषणा कर परिजनों से मिलाई बिछुड़ी बच्ची
छठ पूजा के दौरान ब्रह्मसरोवर परिसर में अनु नाम की बच्ची अपने परिजनों से बिछुड़ गई। इसकी जानकारी मिलने पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से माइक से घोषणा कराई गई। घोषणा सुनकर परिजन बच्ची तक पहुंचे और उसे सुरक्षित अपने साथ ले गए। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
घाटों पर सुरक्षा इंतजामों की कमी खली
ब्रह्मसरोवर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे। श्रद्धालु पानी में उतरकर स्नान और पूजा-अर्चना कर रहे थे, लेकिन मौके पर बोट और पर्याप्त सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आए। ऐसे में पानी में मौजूद लोगों की सुरक्षा को लेकर आसपास के श्रद्धालुओं में चिंता बनी रही। श्रद्धालु बीरकमल ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए थे।
फोटो 41
सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धा और उल्लास से मनाया छठ महापर्व, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
- भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति को एक लाख रुपये देने की घोषणा की
- बांस की टोकरी और सूप में पूजन सामग्री सजाकर घाट पर पहुंचे श्रद्धालु, परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की
संवाद न्यूज एजेंसी
पिहोवा। चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन रविवार को सरस्वती तीर्थ पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। छठ पूजा के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को घाट पर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु बांस की टोकरी और सूप में फल, ठेकुआ, नारियल, गन्ना सहित विभिन्न पूजन सामग्री सजाकर पहुंचीं। व्रती महिलाओं ने जल और दूध से अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी विशेष रूप से पहुंचे। पूर्वांचल समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। छठ पूजा सेवा समिति के अग्रणी सेवादार एवं गांव धनीरामपुरा के सरपंच विकल चौबे ने पूर्वांचल समाज और समिति की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जयभगवान शर्मा डीडी ने कहा कि छठ महापर्व देश के प्रमुख लोक आस्था के पर्वों में से एक है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों में इसे श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा की जाती है। उन्होंने पूर्वांचल छठ पूजा सेवा समिति को एक लाख रुपये की सहयोग राशि देने की घोषणा की। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, पार्षद जयपाल कौशिक, पार्षद महंत दीपक प्रकाश, मंडल महामंत्री गुलशन शर्मा, परमानंद चौबे, रामपुकार यादव, रामकल्याण यादव, अशोक यादव, आनंद और विश्वेश्वर यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।