{"_id":"6840aaccb4e5ac9a5b05c0dd","slug":"jyotiba-phule-training-institute-will-be-developed-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136763-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: विकसित होगा ज्योतिबा फुले प्रशिक्षण संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: विकसित होगा ज्योतिबा फुले प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के युवाओं को वैश्विक स्तर की तकनीकी शिक्षा और रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सांसद नवीन जिंदल द्वारा बहलोलपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय प्रशिक्षण संस्थान को गोद लिया गया है।
इस पहल के तहत हरियाणा सरकार और नवीन जिंदल फाउंडेशन के बीच मंगलवार को एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। अब इस संस्थान को सांसद नवीन जिंदल द्वारा एक इंटरनेशनल स्किल सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा।
ऐसे में अगले ही दिन बुधवार को नवीन जिंदल फाउंडेशन की एक प्रतिनिधि टीम महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, बहलोलपुर पहुंची, जहां सरपंच प्रतिनिधि अमन सैनी सहित ग्रामीणों ने टीम का स्वागत किया।
विज्ञापन
सरपंच प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी इस पहल से इस क्षेत्र के युवा तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगे और उन्हें उच्च स्तरीय प्रशिक्षण के साथ-साथ रोजगार के भी नए अवसर प्राप्त होंगे। फाउंडेशन की ओर से धर्मवीर सिंह ने बताया कि गांव में स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले राजकीय प्रशिक्षण संस्थान, बहलोलपुर को सांसद ने गोद ले लिया गया है। अब इस संस्थान को न केवल अत्याधुनिक मशीनों और स्मार्ट क्लास रूम से सुसज्जित किया जाएगा, बल्कि यहां स्किल डेवलपमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार परक कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।