फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jmajm rain, rain damage paddy gains, Kurukshetra

झमाझम बारिश, बारिश से धान को फायदा तो नुकसान भी

Fri, 02 Sep 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Fri, 02 Sep 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
Jmajm rain, rain damage paddy gains, Kurukshetra
भरा बारिश का पानी - फोटो : Amar Ujala

मंगलवार को आधी रात के बाद जिला भर में हुई जोरदार बारिश के बाद बुधवार देर रात व वीरवार दिन में भी धर्मनगरी व जिला के कई क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। वीरवार को सुबह ही बारिश शुरू हुई तो दोपहर तक कहीं तेज तो कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे शहर के नीचे के क्षेत्रों व सड़कों पर पानी भर गया, जहां लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ तो वहीं बारिश से किसानों में खुशी देखी गई तो कुछ किसानों के चेहरे पर स्किन भी बनी रही।

विज्ञापन


बारिश से धान को फायदा तो नुकसान भी बताया जा रहा है। किसानों व कृषि विशेषज्ञों की मानें तो धान की अगेती किस्म की अधिकतर फसल पकने के समीप पहुंची हुई है, जिसमें नुकसान हो सकता है, लेकिन बासमति व दूसरी किस्म की पछेती धान की फसल को बारिश से बड़ा फायदा माना जा रहा है।
विज्ञापन


वीरवार को जिले के थानेसर खंड में 3, शाहाबाद में 18, बाबैन में 3 व लाडवा में 13 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। पिहेवा व इस्माईलाबाद में बारिश नहीं हुई। दोपहर बाद भी कभी बादल छाए रहे तो कभी तेज धूप से भी लोग परेशान रहे। बता दें कि इस बार कल तक अगस्त माह में 208 एमएम बारिश हुई है, जो पिछले वर्ष के अगस्त माह से 8 एमएम ज्यादा है। सितंबर शुरू होते ही बारिश शुरू हुई, जिसके साथ ही विशेषज्ञों का मानना है कि इस माह भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई कालोनियों में भरा पानी
लाडवा। इंद्र देव की बेरुखी के चलते लाडवा क्षेत्र में सावन सूखा रह गया और न केवल किसान, बल्कि आमजन भी बरसात के लिए तरसते रहे। लेकिन, वीरवार को हुई बरसात से हर जगह पानी-पानी हो गया। बरसात से अग्रसेन चौक, संगम मार्केट, अनाज मंडी गेट, विकास नगर कालोनी, झांगी कालोनी, रविदास कालोनी, जिंदल पार्क के पीछे पड़ने वाली कालोनी, खेड़ा मंदिर के सामने कालोनी, लाडवा बस अड्डा परिसर, खंड संसाधन कार्यालय समेत कई अन्य कालोनियों एवं सरकारी परिसर में पानी भर गया।
इससे नालों में भरी गंदगी ओवरफ्लो होकर सड़कों के साथ-साथ लोगों के घरों और दुकानों तक घुस गई, इससे चारों तरफ दुर्गंध फैल गई। आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। चारों तरफ पानी भरे होने के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया।


अगेती धान को होगा नुकसान : कर्मचंद

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद का कहना है कि हालांकि अभी अगेती किस्म की धान को आंशिक नुकसान ही हो सकता है, लेकिन बारिश अगले सप्ताह तक भी इसी प्रकार से जारी रही तो इस किस्म की धान को नुकसान अवश्य होगा। अभी हई बारिश से धान की पछेती किस्म की फसल को बड़ा फायदा हुआ है। उधर किसानों का कहना है कि पीआर व अन्य किस्म की धान की फसल पकने के लिए तैयार हो चुकी है और अब इन फसलों में बारिश का नुकसान ही होगा। किसानों का कहना है कि मौसम साफ रहे तो अगले 10 दिनों तक यह धान मंडियों में पहुंचने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed