फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jitendra Kumar, who won gold medal in hockey, got the honor

Kurukshetra News: हॉकी में स्वर्ण पदक जीतने वाले जितेंद्र कुमार को मिला सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Jitendra Kumar, who won gold medal in hockey, got the honor
कुरुक्षेत्र। पदक दिखा उत्साहित होता ​खिलाड़ी जितेंद्र कुमार। स्वयं
कुरुक्षेत्र। राजगीर बिहार में 7 से 13 मई 2025 तक आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के जितेंद्र कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। इस शानदार उपलब्धि के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, कुरुक्षेत्र के इस होनहार खिलाड़ी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कोच सोहन लाल और जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने जितेंद्र को कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जितेंद्र की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन ने यह मुकाम हासिल करवाया है। यह जीत न केवल उसके परिवार या विभाग की बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। जितेंद्र कुमार मूल रूप से प्रेम नगर, भिवानी के रहने वाले हैं और वर्तमान में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एसएआई) कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ा और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जितेंद्र ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि के पीछे मेरे कोच, परिवार और स्पोर्ट्स अथॉरिटी का अहम योगदान है। मेरा लक्ष्य आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed