फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jhinda will continue to be the head of the Haryana Sikh Gurdwara Management Committee, a decision taken by the nine-member committee.

Kurukshetra News: झींडा ही बने रहेंगे हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान, नौ सदस्यीय कमेटी ने लिया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Jhinda will continue to be the head of the Haryana Sikh Gurdwara Management Committee, a decision taken by the nine-member committee.
कुरुक्षेत्र। एचएसजीएमसी मुख्यालय पर बैठक में शामिल सदस्य। संवाद
कुरुक्षेत्र। जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ही हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान बने रहेंगे। करीब एक माह से झींडा से बहुमत साबित करने की मांग कर रहा और चुनाव निष्पक्ष न होने का आरोप लगाता रहा अकाल पंथक मोर्चा भी अब उनके पक्ष में आ गया है। अकाल पंथक मोर्चा और झींडा ग्रुप की सोमवार को न केवल संयुक्त बैठक हुई बल्कि दोनों ओर से नौ सदस्यीय कमेटी भी बनाई गई। मुख्यालय पर कई घंटे तक कमेटी की बैठक चली जिसमें पूरे हालात पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक के बाद अकाल पंथक मोर्चा के हरमनप्रीत सिंह, मोहनजीत सिंह पानीपत, महासचिव अंग्रेज सिंह ने संयुक्त रूप से बैठक के बाद झींडा के प्रधान बने रहने का एलान किया।
विज्ञापन

बैठक में अकाल पंथक मोर्चा के कर्मजीत सिंह, इकबाल सिंह, सुखदेव सिंह, काका सिंह रतनगढ़, बलकार सिंह और झींडा ग्रुप से एचएसजीएमसी संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी, करनैल सिंह निमनाबाद, पलविंदर सिंह और मेंबर बलदेव सिंह खालसा, बलविंदर सिंह खालसा, मेजर सिंह और इंदरजीत सिंह ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के कार्यकारिणी समिति सदस्य कुलदीप सिंह मुल्तानी ने बताया कि नौ सदस्यीय कमेटी में हरमनप्रीत सिंह, कर्मजीत सिंह, इकबाल सिंह, मोहनजीत सिंह, महासचिव अंग्रेज सिंह, कार्यकारिणी समिति सदस्य करनैल सिंह निमनाबाद, मेजर सिंह गुहला व सिख नेता साहब सिंह मर्दानखेड़ा शामिल रहे।
अकाल पंथक मोर्चा सदस्य हरमनप्रीत सिंह बुट्टर ने कहा कि धन-धन साहिब श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताब्दी मनाने और संगत की भावनाओं के मद्देनजर श्री अकाल पंथक मोर्चा के मेंबर साहिबान ने हरियाणा कमेटी के महासचिव एवं अन्य सदस्यों के साथ मिल कर संस्था को चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले समय में हरियाणा कमेटी का जो बजट पास नहीं हो पाया था, उसे अब पास करते हुए अन्य जरूरी काम किए जाएंगे।
सदस्य मोहनजीत सिंह ने कहा कि हरियाणा कमेटी के जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा को अपना समर्थन देते हुए कहा कि जो भी दुविधा चल रही थी, पंथक हितों को ध्यान में रखते हुए अकाल पंथक मोर्चा ने सभी दुविधाओं को दूर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की संगत को संस्था से बहुत आशाएं हैं जिसके मद्देनजर हम सभी ने यह फैसला लिया है।

महासचिव अंग्रेज सिंह ने दावा किया कि सभी सदस्य एकजुट है और आने वाले दिनों में संस्था का बजट पास किया जाएगा और श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350 साला शहीदी शताबदी श्रद्धाभाव से मनाने के साथ-साथ अन्य ऐतिहासिक दिवस भी पूरी आस्था से मनाए जाएंगे। जल्द ही जनरल हाउस की बैठक भी बुलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed