{"_id":"674522ac83216be4fc0502e4","slug":"jewelers-shot-and-looted-in-showroom-kurukshetra-news-c-246-1-ymn1002-128951-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ज्वेलर्स को गोली मारकर शोरूम में लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ज्वेलर्स को गोली मारकर शोरूम में लूट
विज्ञापन
यमुनानगर। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन रोड पर ईएसआई अस्पताल के सामने स्थित रोशन लाल एंड संस ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने ज्वेलर को भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। लूट कितनी हुई है, इसके आकलन अभी किया जाना है।
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, वारदात के बाद खलबली मच गई। एसपी कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है जिसमें तीन चार बदमाश कैद हुए हैं।
छोटी लाइन निवासी अमित ने बताया कि ईएसआई अस्पताल के सामने उसका ओम ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। उसके साथ ही उसका भतीजे शिवकुमार का रोशन लाल एंड संस के नाम से ज्वेलर का शोरूम है। आज शाम करीब 7 बजे शिवकुमार अपने भाई चेतन के साथ शोरूम में बैठा हुआ था। तभी तीन से चार बाइकों पर 4 से 5 नकाबपोश बदमाश हथियारों के साथ शिव कुमार के शोरूम में घुस गए। बदमाशोें ने शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दियाए इसके बाद बदमाशों ने फायर किया। जिससे शिवकुमार गोली लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाश बाइकाें पर बैठकर तेजली गांव की तरफ फरार हो गए। बदमाशों ने भागते समय बाहर सड़क पर भी दो फायर किए। जिसमें सड़क पर रेहड़ी लगाकर सब्जी बेच रहा दुर्गा गार्डन निवासी सत्य प्रकाश की बाई बाजू के नीचे से गोली जर्सी को चीरते हुए निकल गई। वहीं पास में ही दूध बेचने का काम करने वाला कृष्ण कुमार खड़ा था उसकी दाई बाजू के नीचे से जर्सी को भेदती हुई गोली निकल गई। चेतन अपने चाचा मदन मोहन के साथ शिवकुमार को लेकर ट्रॉमा सेंटर में पहुंचा। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर जांच की।
बदमाशों ने ज्वेलरी शोरूम में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गोली लगने से व्यापारी घायल हुए बदमाश शोरूम से ज्वेलरी लूटकर ले गए हैं। बदमाशों की तलाश के लिए अलग अलग टीमों का गठन किया गया है। कितने की लूट हुई है, इसका आकलन किया जा रहा है।
राजीव देसवास, एसपी यमुनानगर।