फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   JCB runs on encroachment, will get relief from jam

Kurukshetra News: अतिक्रमण पर चला जेेेेसीबी, जाम से मिलेगी निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
JCB runs on encroachment, will get relief from jam
बाबैन। मुख्य बाजार से गुजर रहे स्टेट हाईवे न. 7 के किनारों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर शुक्रवार को प्रशासन का पीला पंजा चला। लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों की देखरेख में चलाए गए इस अभियान के लिए बाबैन के नायब तहसीलदार गीता राम शर्मा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा बाबैन की बीडीपीओ रूबल दीनदयाल, ग्राम सचिव वीरेंद्र कुमार व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कोई भी प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध न कर सके। प्रशासन द्वारा बाबैन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का आमजन ने भी स्वागत किया। स्टेट हाईवे न. 7 बाबैन के मुख्य बाजार से होकर गुजरता है, जिसके दानों तरफ दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण बाबैन के मुख्य चौक पर अक्सर जाम लगा रहता है ,जिससे आमजन को काफी असुविधा होती थी।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोग पिछले काफी समय से सडक़ के दोनों और से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे ताकि उन्हें रोज-रोज लगने वाले जाम से निजात मिल सके। अमित कुमार, प्रदीप राठौर, पंकज कुमार, रिषी कुमार ने कहा कि अतिक्रमण के कारण अक्सर बाबैन के मुख्य चौक पर जाम लगा रहता था और हादसे की आशंका भी बनी रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed