फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jat reservation, meeting, leaders, officers, jat, kurukshetra

अधिकारियों ने जाट नेताओं से की आंदोलन में शांति की अपील

Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Tue, 24 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन

जाट समुदाय के नेताओं और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों के साथ डीसी-एसपी की मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे तक लघु सचिवालय में बातचीत चली। अधिकारियों ने शांति की अपील के साथ जाट समुदाय के नेताओं को स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान किसी भी सूरत में सड़क जाम और उपद्रव जैसे हालात पैदा नहीं होने चाहिए। शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हुई इस बैठक के दौरान जाट नेताओं में तल्खी नजर आई। दरअसल, जाट समुदाय के नेताओं को इस बातचीत में हिदायत दी गई थी कि आंदोलन के समय विपरीत हालात पैदा हुए तो कानून अपना काम करेगा। इस पर जाट नेताओं ने भी अधिकारियों से मांग की है कि कानून को कार्रवाई उन पर भी करनी चाहिए जो कि जाट समुदाय के खिलाफ गलत टिप्पणियां करके भड़काने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इन्होंने मांग रखी कि जो कुछेक नेता ऐसे बयान दे रहे हैं उन पर भी लगाम लगाई जानी चाहिए। जिस तरह से कानून अपना काम करेगा, उसी तरह से सरकार को भी अपनी ड्यूटी निभानी चाहिए। बैठक के बाद जाट नेताओं ने बताया कि उन्होंने पुलिस-प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे अपने क्षेत्र में माहौल को शांतिप्रिय बनाए रखेंगे। वहीं बैठक के बाद जाट आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष टेकचंद हथीरा ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आरक्षण की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। यह धरना प्रदर्शन जैनपुर में होगा।           
विज्ञापन


ये अधिकारी और नेता हुए बैठक में शामिल            
मंगलवार को डीसी आफिस में हुई इस बैठक के दौरान उपायुक्त सुमेधा कटारिया, एसपी अभिषेक गर्ग और एडीसी धर्मवीर सिंह, जाट आरक्षण संघर्ष समिति एवं सर्वजात सर्वखाप महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. संतोष दहिया, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के उपाध्यक्ष टेक चंद हथीरा, संघर्ष समिति के जिला महा सचिव सुमेर चंद, उपाध्यक्ष जो गिंद्र सिंह बारना, कृष्ण बारवा, बलबीर सिंह, जाट सभा कुरुक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह और राजेंद्र सिंह सहित शिष्टमंडल में 15 लोग शामिल रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन से एक दिन पहले पांच राज्यों के प्रतिनिधियों की कांफ्र्रेंस      
जाट आरक्षण आंदोलन से एक दिन पहले कुरुक्षेत्र में सर्वजातीय सर्वखाप की कांफ्र्रेंस कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में होगी,जिसमें पांच राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह जानकारी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की अध्यक्ष डा. संतोष दहिया ने दी। सर्वजातीय सर्वखाप की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. दहिया ने बताया कि सभी खापों के इतिहास पर प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधि विचार रखेंगे।      

 
250 होम गार्ड जवान रहेंगे मुस्तैद            
जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान जहां भारी पुलिस बल मुस्तैद रहेगा, वहीं करीब 250 जवान होमगार्ड के भी अलग-अलग जगहों पर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मंगलवार को गृहरक्षी विभाग ने पंचायत भवन में होमगार्ड के जवानों को बुलाया था और इन्हें ड्यूटी दी गई। होमगार्ड के एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य के प्रत्येक जिले में आवश्यकता के लिहाज से होमगार्ड जवानों को तैनात किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed