फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   jat agitation : admistration alert

जाट नेताओं के अल्टीमेटम से हरकत आया प्रशासन

Mon, 13 Jun 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Mon, 13 Jun 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
jat agitation : admistration alert
माौके पर तैनात पूलिस - फोटो : amar ujala
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के आह्वान पर गांव जैनपुर जाटान में चल रहा जाट समुदाय का धरना रविवार को दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। जाट नेताओं की ओर से सरकार को 13 जून तक अल्टीमेटम दिए जाने से पुलिस और जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस ने कई जगहों पर नाकाबंदी की और खुफिया तंत्र ने डेरा डाल दिया। 
विज्ञापन


 जाट समाज ने अल्टीमेटम दिया है कि 13 जून तक सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वह अपने धरने-प्रदर्शन को व्यापक कर देंगे। पहले से ही कड़ी निगरानी कर रहे प्रशासन ने इस अल्टीमेटम को गंभीरता से लिया है। इसके चलते प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध शुरू कर दिए गए हैं। संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष सुबे सिंह ढाका व राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप सिंह गोदारा के धरने में शामिल होने से धरनारत लोगों का हौसला बढ़ गया है। रविवार को लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को धरने पर बैठे जाट समुदाय के लोगों को रोड बिरादरी का भी साथ मिला। 
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र व कमोदा से रोड बिरादरी के नेता बलबीर सिंह कमोदा, बनारसी दास कुरुक्षेत्र, सुलतान सिंह रोड कुरुक्षेत्र व रणबीर रोड कुरुक्षेत्र ने धरनास्थल पर पहुंचकर जाट नेताओं से मुलाकात की और उनकी मांगों को न्यायोचित ठहराते हुए समर्थन किया। वहीं धरने पर बैठे जाट नेताओं ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर जाट समुदाय शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठा हुआ है और इसको तभी समाप्त किया जाएगा, जब सरकार उनकी सभी मांगों को मान लेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार को दिए गए 13 जून तक के अल्टीमेटम पर जाट नेताओं ने कहा कि संघर्ष समिति के नेताओं के निर्देश आने के बाद ही कोई अन्य रणनीति बनाई जाएगी। रविवार को धरने में और दिन की अपेक्षा ज्यादा लोग पहुंचे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह घिसरपड़ी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य  बलदेव राठी, प्रदेश सचिव आशीष फौजदार, महेंद्र सिंह बडौंदी, जसबीर पंजेटा, मास्टर हरिचंद हैबतपुर, रामकुमार जैनपुर, राजीव, जगमाल, ईश्वर पंजेटा, जगतार सिंह गुहन, रणबीर सिंह, अजमेर सिंह फौजी, विजय नंबरदार, राकेश कुमार, जसबीर सिंह, रमेश हथीरा, बलकार सिंह, पवन बड़ौंदा, मनोज नांदल, रमेश गोबिंदगढ़, मंजीत सिंह, रामप्रसाद भूतमाजरा, कृष्ण लाल तथा ईश्वर जैनपुर आदि उपस्थित रहे। 


पुलिस व खुफिया विभाग सतर्क
पुलिस रविवार को और भी सतर्क दिखाई दी। उच्चाधिकारियों ने तैनात पुलिस बल को पूरी चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए तो वहीं धरनास्थल क्षेत्र व कई अन्य जगहों पर नाकेबंदी भी की। पुलिस से लेकर खुफिया तंत्र भी धरना दे रहे लोगों और दूसरे लोगों के क्रियाकलापों पर पूरी नजरें गड़ाए हुए हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र धरनास्थल व आसपास के क्षेत्र में डेरा डाले हुए है। जिला उपायुक्त आरएन कौशिक व पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि लोग यहां शांतिपूर्ण ही अपना धरना जारी रखेंगे। उन्होंने समाज के लोगों को पहले ही अवगत करवा दिया है कि कानून को तोड़ने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed