{"_id":"678d65c6461e5f49e2090207","slug":"jasbir-kaur-masana-of-haryana-sikh-panthak-dal-won-by-432-votes-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-130244-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हरियाणा सिख पंथक दल की जसबीर कौर मसाना ने 432 वोटों से दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हरियाणा सिख पंथक दल की जसबीर कौर मसाना ने 432 वोटों से दर्ज की जीत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लाडवा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का क्षेत्र में पहला चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बीबी जसबीर कौर मसाना ने अपने प्रतिद्वंदी पलविंदर सिंह झिंडा ग्रुप को 432 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। उन्होंने ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया।
बीबी जसबीर कौर मसाना (हरियाणा सिख पंथक दल), सरदार पलविंदर सिंह किशनगढ़ झिंडा ग्रुप, ज्ञानी गुरदेव सिंह लोहारा आजाद, सरदार हरप्रीत चीमा आजाद, सरुप सिंह सैनी गिरधारपुरा आजाद, सरदार बलजिंदर सिंह पिपली नलवी ग्रुप मैदान में थे। लाडवा वार्ड 14 में शुरू में मुकाबला त्रिकोणीय लग रह था लेकिन जैसे-जैसे मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचना शुरू हुए तो मुकाबला एकतरफा दिखाई देने लगा।
वार्ड नंबर 14 में 10505 मतदाताओं में से 7623 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। जिसमें बीबी जसबीर कौर मसाना हरियाणा सिख पंथक दल अमृतसर ने जीत दर्ज करते हुए 2193 वोट हासिल किए जबकि सरदार पलविंदर सिंह किशनगढ़ झिंडा ग्रुप 1761 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आजाद प्रत्याशी गुरदेव सिंह लोहारा 1543 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सरदार हरप्रीत सिंह चीमा 1117 वोटों के स्थान चौथा स्थान पर, सरदार स्वरूप सिंह सैनी गिरधारपुरा 883 वोटों के साथ पांचवें तथा सरदार बलजिंदर सिंह पिपली नलवी ग्रुप 108 वोटों के साथ छठे स्थान पर रहे तथा 18 वोट नोटा पर पड़े।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान में शुरुआती दौर में मतदान धीमा रहा लेकिन 11 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बिना मतदाता सूची में नाम व पर्ची के किसी भी बाहरी व्यक्ति का मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश वर्जित रहा। वार्ड नंबर 14 लाडवा में शाम पांच बजे तक लगभग 72 प्रतिशत मतदान रहा। लोहारा के बूथ नंबर सात पर लाइन लंबी होने के कारण वहां पर मतदान लगभग छः बजे तक चलता रह जबकि बाकी सब जगह पांच बजे मतदान बंद कर दिया गया था। समाजसेवी एवं एडवोकेट हर्ष कंग ने कहा कि हरियाणा में पहली बार हो रहे सिख पंथ के धार्मिक चुनाव से हरियाणा के सिखों को भी बराबरी का हक मिलेगा।