फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jan Sangharsh Manch resolved to spread the ideas of Bhagat Singh to the masses.

Kurukshetra News: जन संर्घष मंच ने भगत सिंह के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Manch resolved to spread the ideas of Bhagat Singh to the masses.
कुरुक्षेत्र। प्रदर्शन करते जन संघर्ष  मंच के  कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। शहीद भगत सिंह के 119वें जन्मदिवस पर रविवार को जन संघर्ष मंच हरियाणा, शहीद भगत सिंह दिशा ट्रस्ट, निर्माणकार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन और मनरेगा मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित किया। शहीद भगत सिंह दिशा संस्थान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शहर की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन किया, जो शहीद मदनलाल ढींगरा पार्क में जनसभा के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान क्रांतिकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता कामरेड श्यामसुंदर ने भगत सिंह के समाजवादी क्रांति के सपने को अधूरा बताया और कहा कि मोदी सरकार फासीवादी तानाशाही की ओर बढ़ रही है और लद्दाख में सोनम वांगचुक जैसे आंदोलनकारियों का दमन हो रहा है। सुदेश कुमारी ने भगत सिंह को मेहनतकश जनता का नेता बताते हुए क्रांतिकारी पार्टी बनाने की जरूरत पर जोर दिया। कविता विद्रोही ने नई शिक्षा नीति को शिक्षा को जनता से दूर करने वाला बताया।
विज्ञापन

लद्दाख आंदोलन के समर्थन में सोमनाथ द्वारा प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें सोनम वांगचुक की रिहाई और उनकी मांगों को स्वीकार करने की मांग की गई। जनसभा की अध्यक्षता जन संघर्ष मंच हरियाणा के प्रधान कामरेड फूल सिंह ने की, जबकि संचालन कामरेड सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed