फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jan Sangharsh Manch raised voice against anti-labor labor code

Kurukshetra News: जन संघर्ष मंच ने मजदूर विरोधी लेबर कोड के खिलाफ उठाई आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Jan Sangharsh Manch raised voice against anti-labor labor code
कुरुक्षेत्र। महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले के जन्म दिवस पर जन संघर्ष मंच हरियाणा की ओर से कीर्ति नगर में सभा आयोजित की गई। इसके बाद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रदर्शन किया। ज्योतिबा फुले के शोषित लोगों अनुसूचित वर्ग, महिलाओं, कन्या शिशुओं, बच्चों की भलाई के लिए दिए अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। कीर्ति नगर और गांधी नगर में नुक्कड़ भी किया गया। आवाज उठाई गई कि शिक्षा को महंगा करके गरीबों की पहुंच से दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शन करते हुए महासचिव सुदेश कुमारी, चंद्ररेखा, उषा, वंदना और याशना ने कहा कि फैक्ट्री में मालिक मिनिमम वेज को भी लागू नहीं करते। रसोई गैस सस्ती करने, मिनिमम वेज लागू करने आदि मांगों को लेकर स्वतःस्फूर्त आंदोलन कर रहे मजदूरों पर सरकार ने लाठीचार्ज कराया। महिला मजदूरों को घायल कर झूठे केस बनाकर जेल में बंद कर दिया, जोकि निंदनीय है। आह्वान किया कि ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले, उस्मान शेख, फातिमा शेख की शिक्षाओं को याद कर जन विरोधी शिक्षा नीति-2020 के खिलाफ, धार्मिक कट्टरता अंधविश्वास गैर बराबरी के खिलाफ वैज्ञानिक धर्मनिरपेक्ष शिक्षा और मजदूर विरोधी लेबर कोड़ के खिलाफ सतत मजबूत आंदोलन के लिए आगे आएं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed