{"_id":"6265b37769f80c0e45074e86","slug":"jam-imposed-for-the-arrest-of-female-doctor-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1060055117","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए लगाया जाम
विज्ञापन
पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर जाम के चलते लगी वाहनों की कतारें। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। जिला अस्पताल के सूचना सहायक कमल की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। कमल को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी न होने से गुस्साए परिजनों ने रविवार को जिला अस्पताल के बाहर पिपली-थर्ड गेट मार्ग जाम करते हुए पुलिस प्रशासन और जिला सिविल सर्जन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
परिजन पहले तो दोपहर 12 बजे तक अस्पताल के बाहर बैठकर रोष जताते रहे। एक बजे तक भी आरोपी महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी न होने पर वे भड़के गए और चिलचिलाती धूप में तीन बजे तक सड़क जाम रखी। परिजनों को शांत कराने के लिए डीएसपी सुभाष चंद्र और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार अभिमन्यु सहित पुलिस अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। परिजन और रिश्तेदार आरोपी महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी की मांग पर अडिग रहे।
दोपहर ढाई बजे तक भी कोई हल नहीं निकला। पुलिस के साथ हुई कई दौर की वार्ता में कमल के रिश्तेदारों ने ही पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए उन्हें जांच करने का तरीका बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला चिकित्सक व उसके पति की कॉल डिटेल निकलवाने की प्रक्रिया शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल की ओर से जांच में कमल के दो परिजनों को शामिल करने के साथथ सोमवार तक आरोपी महिला चिकित्सक की गिरफ्तारी के आश्वासन पर दोपहर तीन बजे जाम खोला। इसके बाद कमल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के नेता और जजपा नेता योगेश शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में एनएचएम के तहत कार्यरत सूचना सहायक कमल ने जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली थी। कमल ने स्वास्थ्य विभाग को दो बार सौंपी गई शिकायत में अर्बन हेल्थ कंसलटेंट (महिला चिकित्सक) पर प्रताड़ित करने और अपमानित करने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग की ओर से की जा रही थी।
परिजन बोले- आरोपी महिला चिकित्सक की कॉल डिटेल निकलवाए पुलिस
कमल की ओर से आत्महत्या किए जाने के बाद से ही आरोपी महिला चिकित्सक का मोबाइल बंद था। पुलिस ने आरोपी महिला चिकित्सक के सेक्टर आठ स्थित निवास स्थान पर छापा भी मारा, लेकिन तब तक वह अपने परिवार सहित से फरार हो चुकी थी। पुलिस का कहना था कि आरोपी की लाइव लोकेशन नहीं मिल रही, जिसकी वजह से गिरफ्तारी में देरी हो रही है। गुस्साए परिजन ने सवाल उठाया कि पुलिस कॉल डिटेल क्यों नहीं निकलवा रही ? दोपहर करीब ढाई बजे केयूके थाना प्रभारी राजपाल ने कॉल डिटेल निकलवाने के लिए नंबर साइबर ब्रांच में भेजे।
आज सड़कों पर उतरेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी
कमल की शिकायत पर विभाग के अधिकारियों की ओर से कार्रवाई न करने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भी सड़कों पर उतरने का एलान कर दिया है। धरने पर पहुंची एमपीएचडब्ल्यू एसोसिएशन की जिला प्रधान सुभाष वत्ती ने कहा कि सोमवार को सभी स्वास्थ्य कर्मचारी जिला सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
पुलिस को आरोपी महिला चिकित्सक के पति (डेंटल सर्जन) का एक मोबाइल नंबर मिला है, जो एक्टिव था। पुलिस टीम उक्त नंबर की लोकेशन पर रेड मारने के लिए रवाना हुई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपी महिला चिकित्सक को गिरफ्तार किया जाएगा। - राजपाल, थाना प्रभारी केयूके

कमल की फाइल फोटो। - फोटो : Kurukshetra

विलाप कर रही कमल की पत्नी कविता को ढांढ़स बंधातीं महिलाएं। संवाद- फोटो : Kurukshetra

जिला अस्पताल के सामने जाम लगाकर बैठे मृतक कमल के परिजन व अन्य। संवाद- फोटो : Kurukshetra

पिपली-थर्ड गेट मार्ग पर जिला अस्पताल के सामने जाम लगाते लोग। संवाद- फोटो : Kurukshetra

जाम की स्थिति से निपटने के लिए बलाया गया वाटर कैनन वाहन। संवाद- फोटो : Kurukshetra

मृतक के परिजनों को समझाते डीएसपी सुभाष चंद्र। संवाद- फोटो : Kurukshetra