फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jairam Kanya Mahavidyalaya won seven awards in Youth Festival

यूथ फेस्टिवल में जयराम कन्या महाविद्यालय ने हासिल किए सात पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:57 AM IST
विज्ञापन
Jairam Kanya Mahavidyalaya won seven awards in Youth Festival
कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय में जोनल यूथ फेस्टिवल में पुरस्कार हासिल करने वाली छात्र? - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जयराम कन्या महाविद्यालय लोहार माजरा की छात्राओं ने बाबू अनंतराम जनता कॉलेज कौल में आयोजित हुए 45वें जोनल यूथ फेस्टिवल में सशक्त भागीदारी प्रदर्शित की। इस यूथ फेस्टिवल में जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन करते हुए सात प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त किया।

महाविद्यालय की छात्राओं ने रंगोली में प्रथम, क्लासिकल वोकल सोलो में प्रथम, संगोष्ठी में द्वितीय, ऑन दॉ स्पॉट फोटोग्राफी में द्वितीय, वाद्य एकल में तृतीय, इंस्ट्रुमेंटल आर्केस्ट्रा में तृतीय एवं हरियाणवी लोकगीत में तृतीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा के दम पर सफलता प्राप्त की है। महाविद्यालय की प्राध्यापिकाओं के परिश्रम, लगन और छात्राओं की मेहनत से इस उपलब्धि को हासिल किया गया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, प्रबंधक समिति के सदस्य, निदेशक एसएन गुप्ता और डॉ. योगेश्वर दत्त ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पर डॉ. सरोजिनी जमदग्नि, डॉ. अनीता शर्मा, डॉ. सुनीता शर्मा, दीप्ति शर्मा, अमरजीत कौर, डॉ. संतोष कुमारी और बलबीर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed