फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jagriti Yatra reached Kurukshetra to make women aware of safety

महिला सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए जागृति यात्रा पहुंची कुरुक्षेत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jagriti Yatra reached Kurukshetra to make women aware of safety
Jagriti Yatra reached Kurukshetra to make women aware of safety - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करने को लेकर हरियाणा पुलिस की ओर से चल रही जागृति यात्रा वीरवार को कुरुक्षेत्र पहुंची। इस साइकिल यात्रा का कुरुक्षेत्र-यमुनानगर बार्डर पहुंचने पर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन की बैंड टीम ने मनमोहक धुन के साथ स्वागत किया। यात्रा में शामिल महिला पुलिसकर्मियों का तिलक लगाकर व फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

जागृति यात्रा के नोडल ऑफिसर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह ने 16 सदस्य टीम को बुकें देकर सम्मानित किया। बता दें इस जागृति यात्रा की अगुवाई माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही एवं एएसपी ममता सौदा कर रही है। उनकी टीम में 16 पुलिस साइकिलिस्ट शामिल हैं। यह यात्रा 25 दिन में 23 जिलों को कवर करके 1194 किलोमीटर तक का सफर करेंगी। पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस की ओर से चल रही जागृति यात्रा राज्यभर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करेंगी। इस साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सुरक्षा मुहैया कराना है। इस मौके पर महिला थाना प्रबंधक मेवा देवी, रामकरण, रमेश कुमार, लाडवा थाना प्रभारी सुनील दत्त, बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, रेनू राघव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुप रहने से बढ़ता है अपराध और अपराधी का हौसला : ममता सौदा
जागृति यात्रा की अगुवाई कर रही एएसपी ममता सौदा ने कहा कि अपराध के घटित होने पर पीड़ित के चुप रहने से अपराध और अपराधी का हौसला बढ़ता है। समाज को महिलाओं के प्रति मानसिकता बदलने की जरूरत है। जब तक महिलाएं मन और शरीर से मजबूत नहीं होगी उनका सशक्त होना संभव नहीं है। महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed