फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Jaga Administration: 188 school buses checked, challans for 37, 22 seized, action continued till late evening, creating panic

जागा प्रशासन : 188 स्कूल बसें जांची, 37 के चालान, 22 जब्त, देर शाम तक चली कार्रवाई, मची रही खलबली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Jaga Administration: 188 school buses checked, challans for 37, 22 seized, action continued till late evening, creating panic
कुरुक्षेत्र। निजी स्कूल की बस का चालान करती पुलिस। संवाद
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस हादसे ने हर किसी को झकझोरकर रख दिया है। इस हादसे के पीछे अनेक खामियां सामने आईं है। इसके बावजूद जिले में भी अनेक खामियों से साथ मासूमों से भरी बसें सरपट दौड़ाई जा रही है। महेंद्रगढ़ में हादसे के बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी तो शुक्रवार को विभिन्न प्रशासनिक टीमें सड़कों पर उतर आईं। सुबह से शाम तक पड़ताल की जाती रही। जिला पुलिस ने ही 188 स्कूल बसों को खंगाला, जिसमें 37 बसों के चालान करके 17 बसों को जब्त किया है। इसके अलावा आरटीए ने पांच स्कूल बसों को खामियां मिलने के बाद जब्त किया। देर शाम तक चलती रही कार्रवाई के दौरान कहीं बसों के दस्तावेज ही पूरे नहीं मिले तो कहीं बच्चों को लेकर जा रहे बस चालक व परिचालक बिना वर्दी के ही पाए गए।
विज्ञापन

कई स्कूल बसों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया हुआ था। कई बस में परिचालक मौजूद नहीं था, जबकि कइयों में स्कूली छात्र दरवाजे पर परिचालक का काम करते दिखे। परिचालक के बारे में पूछा तो बस चालक उसके बीमार होने का बहाना बनाने लगे वहीं अधिकतर बस चालक खुद को दिहाड़ीदार बताते हुए उन पर कार्रवाई न करने की गुहार लगाने लगे। इससे पहले स्कूल बसों की जांच के लिए अधिकारी सड़काें पर उतरे तो स्कूल बस चालकों में खलबली मच गई। पिहोवा में छह स्कूलों की बसों को सड़कों पर आते-जाते जांचा गया। एक स्कूल की बस में बच्चे क्षमता से अधिक थे साथ ही चालक और परिचालक बगैर वर्दी के थे। एक बस में परिचालक मौजूद नहीं था। इसके अलावा अन्य स्कूल बसों में भी यही स्थिति देखने का मिली।
विज्ञापन

उधर, बीईओ के प्रतिनिधि राजकीय माध्यमिक स्कूल ककराला गुजरान के मुख्याध्यापक परमजीत ने बताया कि पिहोवा में कई स्कूल बसों की जांच की गई है, जिनमें कई तरह की खामियां मिली हैं। उनकी ओर से उन बसों के नंबर को नोट किया गया है। इन स्कूल संचालकों को नोटिस देकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्कूलों में पहुंचे अधिकारी
स्कूल बस जांच की कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। स्कूल बंद होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की विभिन्न टीमों ने स्कूलों में दस्तक दी। आनन-फानन स्कूल संचालकों को स्टाफ को दोबारा स्कूल बुलाना पड़ा। इस दौरान टीम ने न केवल बस चालक-परिचालकों से पूछताछ की बल्कि स्कूल का भी निरीक्षण किया। अगले सात दिन तक यह कार्रवाई जारी रहेगी।




निरंतर जारी रहेगा अभियान
उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि आरटीए विभाग की टीमों ने स्कूल बसों की जांच करके पांच स्कूल बसों के कागजात पूरे न होने पर जब्त कर दिया है। इन स्कूल बसों की जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा। आगामी सात दिनों में आरटीए सचिव की देखरेख में विशेष अभियान चलाया जाएगा और उपमंडल स्तर पर भी विशेष टीमों का गठन करके स्कूल बसों के दस्तावेजों और तमाम मापदंडों को परखा जाएगा।

बीईओ आज भी जांच पड़ताल के लिए पहुंचेंगे स्कूल
उधर जिला शिक्षा अधिकारी रोहतास वर्मा का कहना है कि सभी बीईओ को अपने-अपने अधीन स्कूलों की जांच पड़ताल के आदेश दिए गए हैं। यहां तक कि शनिवार को वैसाखी पर्व की छुट्टी की बावजूद यह कार्य जारी रहेगा। एक सप्ताह बाद रिपोर्ट देनी होगी। उधर उच्चाधिकारियों की ओर से भी शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में कड़े निर्देश दिए गए हैं।


नियमों को दरकिनार कर चलाई जा रही बसों पर कार्रवाई जारी रहेगी : एसपी
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जिला पुलिस टीम ने अभियान के तहत 37 स्कूल बसों के चालान किए साथ ही 17 बसों को इंपाउंड किया गया है। जिला पुलिस ने कुल 188 स्कूल बसों को खंगाला है, जिनमें नियमों को दरकिनार करने वाली स्कूल बसों पर कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

कुरुक्षेत्र। निजी स्कूल की बस का चालान करती पुलिस। संवाद

कुरुक्षेत्र। निजी स्कूल की बस का चालान करती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed