{"_id":"62525728e64e27e1cf622e7e4cafb087","slug":"jaat-aandolan-hissar-haridwar-state-hiway-block-from-last-40-hrs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आंदोलन : 40 घंटे से हिसार-हरिद्वार स्टेट हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आंदोलन : 40 घंटे से हिसार-हरिद्वार स्टेट हाईवे जाम
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरक्षण की मांग को लेकर धर्मनगरी में शुरू हुआ जाट समाज का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। लगभग 40 घंटे से हिसार-हरिद्वार स्टेट हाईवे जाम है। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के बैनर तले हो रहे आंदोलन में शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
सभी ने प्रदेश सरकार और सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। अधिकारी हालात का लगातार जायजा लेते रहे। अधिकारियों को देखकर प्रदर्शनकारी नारेबाजी तेज कर देते। केयू के सामने वीरवार सुबह लगभग 11 बजे स्टेट हाईवे को जाट समुदाय के लोगों ने जाम कर दिया था।
यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। जाम, प्रदर्शन में आसपास के दर्जनों गांवों के अलावा यूनिवर्सिटी और अन्य शिक्षण संस्थानों के जाट समुदाय के छात्र भी शामिल हो गए। प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे मांगे राम ढुल, आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान शमशेर ढुल आदि ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन
जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष शमशेर ढुल ने कहा है कि जब तक जाटों की मांग पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानीं गईं, तो वे नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे।
प्रदर्शन और जाम में जाट धर्मशाला के पूर्व महासचिव दलबीर सिंह ढांडा, करनैल सिंह, जोगिंद्र सिंह, सेवा सिंह, बाबूराम हथीरा, टेकचंद, जगतार काजल, सुमेर चंद, राजीव कुमार, विक्की सारसा, जोगिंद्र सिंह, मनजीत सिंह, होशियार सिंह, चत्तर सिंह बूरा, रणधीर सिंह, खुशीराम बारना, बीरभान, महेंद्र सिंह, सुरेंद्र किरमच, जाट छात्र आदि मौजूद रहे।
ऐसे पास किया टाइम
जाम के दौरान प्रदर्शनकारियों ने रागनियों से लेकर चुटकुलों तक का उपयोग समय गुजारने के लिए किया। बहुत से लोग सड़क पर ताश खेलते रहे।
पुलिस के छूटे पसीने
केयू थर्ड गेट पर लगे जाम के कारण शुक्रवार को भी पुलिस की सांस फूली रहीं। पैनोरमा के पास से ही पुलिस ने भारी वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया था। इसके साथ ही यातायात को ब्रह्मसरोवर की तरफ से डायवर्ट कर दिया था। कैथल से आने वाले वाहन भी लिंक रोड से गुजरे।
कैथल में फंसीं बसें
कुरक्षेत्र डिपो की कई बसें कैथल जिले में दो दिन फंसी हैं। जीएम रोहताश सिंह के अनुसार दो बस कैथल बस अड्डे पर, दो बसें पूंडरी बस अड्डे पर, एक ढांड बस अड्डे पर, एक कैथल पुलिस स्टेशन में जबकि एक जडौला में फंसी है। कुरुक्षेत्र से कैथल और पिहोवा रूट आंदोलन के लिए बाधित रहे।
हिसार, सिरसा और रोहतक की बसें भी दो दिन से नहीं चल रहीं। रोडवेज को दो दिन के भीतर करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हो चुका है।
दोपहर बाद रेल सेवा ठप
जाट आंदोलन के कारण दोपहर बाद रेल सेवा ठप हो गई। ट्रेनों का घंटों इंतजार करने के बाद यात्री लौट गए। रेलवे ने चंडीगढ़ से जयपुर वाया कुरुक्षेत्र और कैथल को रद्द कर दिया। इसके साथ ही अंबाला, दिल्ली और कैथल की ओर जाने वाली सभी पैसेंजर गाड़ियां भी लगभग साढ़े बारह बजे के बाद रद्द कर दीं। कुछ गाड़ियों को सोनीपत के पास तो कुछ को अंबाला के पास ही रोक दिया गया।
पूछताछ कक्ष से यात्रियों को जानकारी दी जाती रही कि किसी भी ट्रेन के आने और जाने की संभावना नहीं है। कई दिन पहले टिकट बुक करवा चुके यात्रियों को ट्रेन के साथ कंप्यूटर ने भी धोखा दे दिया। इन यात्रियों की टिकट कंप्यूटर खराब होने के कारण रद्द नहीं हो सकीं। इससे विवाद हो गया। काउंटर पर खड़े एक टीटी के साथ एक यात्री की मारपीट तक हो गई।
इस्माईलाबाद के लोगों ने रोका एनएच-65
इस्माईलाबाद। गांव जंधेडी, छप्परा, दानीपुर आदि गांवों के युवा जाट नेताओं ने नग्गल के पास एनएच-65 पर जाम लगा दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। जाम के कारण हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग र्गइं। जाम के कारण हिसार, जींद, नरवाना, सिरसा आदि शहरों से आने वाले वाहन प्रभावित हुए।
ओबीसी ब्रिगेड की गुप्त बैठकों के दौर जारी
जाट आंदोलन के खिलाफ ओबीसी बिग्रेड ने शुक्रवार को गुप्त बैठकें कीं। आसपास के गांवों के अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए योजना बनाई गई। इस मौके पर कुछ बुद्धिजीवी लोगों ने सरकार से मांग कि है कि ऐसे आंदोलनों से निपटने के लिए सरकार सख्त कदम उठाए।
जाट समुदाय ने बाबैन में किया प्रदर्शन
बाबैन। प्रदेश में जाट आरक्षण के चलते बाबैन मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रांगण में जाट समाज के लोग एकत्र हुए। यहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने 20 फरवरी को सुबह दस बजे बाबैन अनाज मंडी में धरना-प्रदर्शन और जाम लगाने की घोषणा की।
आखिल भारतीय जाट महासभा के जिला महासचिव जगतार सिंह गुहन और अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति के युवा जिलाध्यक्ष निकसन सूरा बताया कि जाट आरक्षण को लेकर कुरुक्षेत्र जिले के जाट एकजुट हो गए हैं। वे शनिवार को सुबह दस बजे नई अनाजमंडी बाबैन में इक्टठा होंगे। इसके बाद बाबैन में धरना प्रदर्शन कर मेन रोड जाम किया जाएगा।
बाबैन में कल होने वाली जाट समुदाय की बैठक को लेकर युवा जाट नेता रजत दुहन ने बाबैन क्षेत्र के दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने जाट समुदाय से बाबैन की मार्केट कमेटी कार्यालय पर पहुंचने की अपील की इस मौके पर लाभ सिंह घिसरपड़ी, तरसेम सिंह सघौर, धर्मबीर बाबैन, जसमेर सुनारियों, श्याम सिंह गुहन, चरण सिंह, धर्मबीर सिंह, बलजिंद्र सिंह, मंगौली जाटान, राजेश रामपुरा, सतबीर रामपुरा, प्रदीप ईशरहेड़ी, रविंद्र, रिकू, संदीप रामपुरा, बब्बू, काला रामपुरा, कुलतार सिंह, अमित, कुडा राम, ज्ञान सिंह, प्रदीप मंगौली, अमन, सोनू, जस्सी आदि मौजूद रहे।