{"_id":"5e5431978ebc3ef3a47e66f2","slug":"itly-couple-haryana-youth-kurukshetra-news-knl232745180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के बेटे संदीप को पालेंगे इटली के दंपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा के बेटे संदीप को पालेंगे इटली के दंपति
विज्ञापन
इटली का दंपति सोमवार को ब्रह्मसरोवर तट पर साढ़े 3 वर्षीय बच्चे को गोद लेने पहुंचे। इस दौरान ब्रह्मसरोवर पर मंत्रोच्चारण के बीच संदीप को गोद देने की पवित्र रस्म को पूरा किया गया। इससे पहले बच्चे को गोद देने की कानूनी प्रक्रिया पंचकूला में पूरी की गई। अब हरियाणा के बेटे संदीप का पालन पोषण इटली के दंपति करेंगे। बच्चे को हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की तरफ से इटली के दंपति को गोद दिया गया है। इस दौरान सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों द्वारा वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत की प्रस्तुति दी गई। केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने चेयरमैन रॉकी मितल, मानद महासचिव कृष्ण ढुल, इटली के दंपति व बालक संदीप का ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पहुंचने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इससे पहले इटली के दंपति को हरियाणा की आन बान शान पगड़ी को भी पहनाया गया।
चेयरमैन रॉकी मितल ने कहा कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से प्रदेश के पंचकूला, यमुना नगर, रेवाड़ी, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित 8 जगहों पर शिशु गृह स्थापित किए गए है। इस बाल कल्याण परिषद की तरफ से अब तक 535 बच्चों को गोद दिया जा चुका है, इनमें से 30 बच्चे विदेशी दंपतियों को गोद दिए गए है। इसी कड़ी में इटली के दंपति को करीब साढ़े 3 वर्षीय संदीप की कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गोद कार्यक्रम के आयोजन के लिए चयन किया गया। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव कृष्ण ढुल ने कहा कि परिषद के 8 शिशु गृह में 750 बच्चों का पालन पोषण किया जा सकता है। इस परिषद द्वारा संदीप का पालन पोषण किया और इटली के दंपति द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद ही संदीप को गोद दिया गया है।