फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ITI will stablished in atgaon : bedi

अटगांव में बनवाएंगे आईटीआई : बेदी

Tue, 09 Feb 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र Updated Tue, 09 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ITI will stablished in atgaon : bedi
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि शाहाबाद खंड के सभी 107 गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे तथा इन गांवों के विकास के लिए अधिक से अधिक रुपये देंगे। राज्यमंत्री ने सोमवार को गांव अटवान में ग्रामीणों की मांग पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई बनवाने तथा गांव के विकास के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन


राज्यमंत्री का गांव अटवान के ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों ने स्वागत किया। राज्यमंत्री ने ग्रामीणों को बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधायकों व मंत्रियों को निर्देश दिया है कि गांव-गांव जाकर नव-निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों से विकास के बारें में बातचीत करें। इसी कड़ी में बेदी द्वारा अब तक 8 गांवों का दौरा किया जा चुका है।
विज्ञापन


प्रत्येक गांव में 20-25 लाख रुपये तक के विकास कार्यों के लिए ग्रांट दी जा रही है। इस ग्रांट का प्रयोग मार्च तक होगा। राज्यमंत्री ने बताया कि रविवार को उन्होंने मोहनपुर व ढकाला में वाल्मीकि चौपाल का उद्घाटन किया। राज्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायतों में शिक्षा को लागू करके एक अहम फैसला लिया है, जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, बीडीपीओ संदीप भारद्वाज, एसडीओ ज्ञानचंद, जिला परिषद के सदस्य गुरदयाल सनेहड़ी, अटवान गांव के सरपंच एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम अटवान, भाजपा नेता रविंद्र सांगवान, दर्शन राणा आदि मौजूद थे।

रोहतक की नहीं, भाजपा की सरकार
राज्यमंत्री ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में ऐसी सरकार रही, जिसका किसी पार्टी से कोई मतलब नहीं था, बल्कि उसे व्यक्ति व क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। परंतु आज प्रदेश में जो सरकार है, वह किसी एक व्यक्ति व जाति की नहीं, बल्कि भाजपा की सरकार है, जो संगठन के अनुसार कार्य करती है, एक व्यक्ति के इशारे पर नहीं।


सर्वसम्मति से बने पंचों को मिलेंगे 50 हजार रुपये
राज्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि हरियाणा सरकार ने फैसला लिया है कि जो भी पंच सर्वसम्मति से बने हैं उन्हें विकास के लिए 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसी तर्ज पर उन्होंने भी निर्णय लिया है कि वे शाहाबाद क्षेत्र के जिस गांव के वार्ड में सर्वसम्मति से पंच बने हैं, वे भी उस पंच को विकास के लिए अपने निजी कोष से प्रति पंच 50 हजार रुपये देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed