फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It will be the first tourist police helpdesk

यहां बनेगा पहला टूरिस्ट पुलिस हेल्प डेस्क

Tue, 02 Jun 2015 12:52 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में देश के कोने-कोने से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया कराने और उनका उचित मार्गदर्शन करने के लिए पुलिस प्रशासन की तरफ से प्रदेश का पहला टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क कुरुक्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इस हैल्प डेस्क को ब्रह्मसरोवर, शेखचेहली मकबरा, ज्योतिसर टैंपल, पैनोरमा तथा श्रीकृष्णा संग्रहालय में स्थापित किया जाएगा। अहम पहलू यह है कि पुलिस प्रशासन की तरफ से 30 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी केवल मात्र इन हैल्प डेस्क पर ही लगाई गई है।
विज्ञापन


हरियाणा प्रदेश के पहले टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क का उद्घाटन 4 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह ने बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया और महाभारत की इस रणभूमि को देखने के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों लोग कुरुक्षेत्र, ज्योतिसर एवं आसपास तीर्थस्थलों पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा और व्यवस्था के उचित प्रबंध न होने और पर्यटकों को प्रोपर गाईडेंस न मिलने के कारण पर्यटकों की संख्या पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए पुलिस प्रशासन ने पहल करते हुए पर्यटकों को आकर्षित करने, उनकी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने, उनकी शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के साथ-साथ पर्यटकों का उचित मार्गदर्शन करने पर ब्रह्मसरोवर, शेखचेहली मकबरा, ज्योतिसर टैंपल पर चार पुलिस हैल्प डेस्क स्थापित करने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं 4 जून को प्रदेश के पहले पुलिस हैल्प डेस्क का उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस हैल्प डेस्क को पूर्णतय: आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है।

इस हैल्प डेस्क पर कुरुक्षेत्र के नक्शे, महत्त्वपूर्ण फोन नंबर और क्योस्क को भी स्थापित किया जाएगा ताकि पर्यटकों का सही मार्गदर्शन हो सके और पर्यटक सामग्री से कुरुक्षेत्र की जानकारी हासिल कर सकें।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस टूरिस्ट हैल्प डेस्क के माध्यम से धोखाधड़ी, स्नैचर, जेब कतरों, बैग उठाने वालों, छेड़छाड़ करने वालों, ड्रग्स आदि पर नजर रखने के लिए एक महत्त्वपूर्ण कड़ी साबित होगा।

इन हैल्प डेस्क पर इंक्वायरी, कंपलेंट का पूरा रिकॉर्ड रखा जाएगा और प्रोफेशनल तरीके से पर्यटकों के साथ व्यवहार किया जाएगा। पुलिस प्रशासन की तरफ  से पर्यटकों को ये तमाम सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी। इन हैल्प डेस्क पर नियुक्त किए जाने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को बकायदा ट्रेनिंग दी गई है।

भाषा के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी पुलिस कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी मुहैया कराई गई है।

इन पुलिस अधिकारियों की होगी नियुक्ति
एसपी ने बताया कि टूरिस्ट पुलिस विंग का इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को बनाया गया है। इस पुलिस दल में दो एएसआई, 6 हैड कांस्टेबल, 18 कांस्टेबल और 4 लेडिज कांस्टेबल भी शामिल होंगी। जरूरत के अनुसार यह संख्या कम और बढ़ाई भी जा सकती है।

व्हाट्सअप हेल्पलाइन की भी होगी सुविधा
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क पर जिन अधिकारियों तथा कर्मचारियों को नियुक्त किया जाएगा, उनको टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क से भी जोड़ा जाएगा ताकि 24 घंटे पुलिस अधिकारी पल-पल की जानकारी एक-दूसरे के साथ सांझा कर सकें।



तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने लिया जायजा
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सामने स्थापित की गई पहली टूरिस्ट पुलिस हैल्प डेस्क पर चल रही तैयारियों को लेकर उपायुक्त सीजी रजिनिकांतन तथा पुलिस अधीक्षक सिमरदीप के साथ-साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया।

उपायुक्त ने कहा कि 4 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस हैल्प डेस्क का उद्घाटन करेंगे। इसलिए तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed