{"_id":"683cb6917dc9587fbc047e56","slug":"it-will-be-cloudy-today-there-is-a-possibility-of-rain-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-136606-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आज छाए रहेंगे बादल बूंदाबांदी की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आज छाए रहेंगे बादल बूंदाबांदी की संभावना
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद गर्मी से राहत महसूस हुई। रविवार को अल सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई।
हालांकि नौ बजे के बाद दिन में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम फिर से सुहाना हो गया। शाम चार बजे के बाद आसमान में बादल छाए और ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया।
रविवार को न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान बीते दिनों की तुलना में कुछ हद तक कम रहा, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को भी मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। संवाद