फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It rained heavily, wind blowing at a speed of 29 km per hour

जमकर बरसे बदरा, 29 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
It rained heavily, wind blowing at a speed of 29 km per hour
It rained heavily, wind blowing at a speed of 29 km per hour - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। मौसम परिवर्तन से जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बुधवार की रात से शुरू हुई बारिश वीरवार को दिनभर होती रही। जिले में औसतन पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के बीच 29 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने लोगों को घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रदीप फिलहाल बारिश से कोई दिक्कत नहीं है। अगर ज्यादा बारिश हुयी तो किसानों के लिए समस्या पैदा हो सकती है। वहीं कृषि विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि यदि ज्यादा बारिश हुई तो आलू की फसल में पानी भर जाएगा इससे आलू की फसल को नुकसान होगा। इसके साथ ही 29 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हवा सरसों जैसी फसल के लिए घातक सिद्ध होगी। सरसों की फसल खेत में बिछने की संभावना बढ़ जाएगी। उधर मौसम विभाग ने आज फिर से बारिश होने की 90 प्रतिशत संभावना जताई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 13 और न्यूनतम 08 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं उसके बाद आगामी दिनों में मौसम साफ रहेगा और अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

पिहोवा में हुई सबसे ज्यादा बारिश
बुधवार रात से शुरू बारिश का दौर वीरवार को दिनभर जारी रहा। बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। सबसे ज्यादा बारिश पिहोवा, ईस्माइलाबाद और थानेसर ब्लॉक में हुई। इतना ही नहीं शाहाबाद, बाबैन, लाडवा में भी दिनभर मेघ बरसते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में सन्नाटा, गलियों में हुआ जलभराव
बारिश के चलते सुबह से शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग पूरे दिन घरों से नहीं निकले। कई क्षेत्रों में बिजली सेवा भी प्रभावित रही। सड़कों पर कई जगह जलभराव हो गया। गलियों में कीचड़ जैसे हालात बन गए। जिससे फिसलन बढ़ने के कारण कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो गए। कीचड़ की वजह से लोगों को शहर में इधर-उधर जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed