फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is very important to strengthen unity and brotherhood, programs like Raahgiri are important: Naib

एकता व भाईचारे को मजबूत करना निहायत जरूरी, राहगीरी जैसे कार्यक्रम अहम : नायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
It is very important to strengthen unity and brotherhood, programs like Raahgiri are important: Naib
कुरुक्षेत्र। आधुनिक दौर में एकता और भाईचारे के रिश्ते को मजबूत करना निहायत जरूरी है। राहगीरी जैसे कार्यक्रम इसमें अहम भूमिका निभाते हैं। इससे परंपरागत खेलों और स्वदेशी उत्पादों संग कला-संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वे रविवार को जिला प्रशासन की ओर से ब्रह्मसरोवर के अर्जुन चौक पर आयोजित राहगीरी कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खिलाड़ियों को सम्मानित किया, बल्कि बाक्सिंग में हाथ भी आजमाए। साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राहगीरी जैसे कार्यक्रम अनेकता में एकता की मिसाल हैं। इसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा अपने उत्पाद के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पर वह अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। साथ ही राहगीरी कार्यक्रम उनको एक बेहतर मंच उपलब्ध करवा रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाने के साथ-साथ सेल्फ हेल्प ग्रुप सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रगतिशील किसान कर्ण सीकरी द्वारा आर्गेनिक खाद के स्टॉल का भी बारीकी से अवलोकन किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, खेल विभाग, शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के हजारों कर्मचारी, विद्यार्थी, शहर के नागरिक और गणमान्य लोगों ने राहगीरी का आनंद उठाया।
विज्ञापन


इस दौरान एक पेड़ मां के नाम को समर्पित राहगीरी में मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर पीपल का पेड़ लगाकर पौधरोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून के सीजन में डेढ़ करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए आमजन के साथ-साथ सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं, एनजीओ का सहयोग लिया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए हम सबको मिलकर पौधरोपण जैसे कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेना होगा। हमें अपने परिवार के किसी सदस्य के जन्म दिवस, वैवाहिक वर्ष गांठ, बड़े-बुजुर्गों की पुण्यतिथि, जयंती दिवस और अन्य मौकों पर संकल्प लेकर पौधरोपण अवश्य करना चाहिए। सरकार द्वारा प्रदेश में करीब 50 हजार वन मित्र लगाए गए हैं। वन मित्रों को पौधरोपण करने और उनकी देखरेख पर प्रति पौधा 20 रुपये और आमजन द्वारा लगाए गए पौधों की देखभाल करने पर 10 रुपये प्रति पौधा अदायगी की जाएगी। इस मौके पर राज्यमंत्री सुभाष सुधा, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने क्रमश: नीम और बड़ का पौधा रोपित किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह, राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने डीएवी स्कूल के विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल रैली को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

राहगीरी कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल विभाग की ओर से आयोजित साइकिल रैली को अर्जुन चौक से हरी झंडी दिखाई। साथ ही रैली में शामिल होकर स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यमंत्री सुभाष सुधा प्रदर्शनी स्थल तक पहुंचे। इस मौके पर डीआईजी पंकज नैन, कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि बत्तान, कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर आदि उपस्थित थे।

राहगीरी में इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने राहगीरी कार्यक्रम के दौरान ओलंपियन हॉकी के खिलाड़ी सुरेंद्र कुमार पालड़, हॉकी के खिलाड़ी मनप्रीत सिंह, शूटिंग खिलाड़ी नैंसी, साइक्लिंग की हिमांशी, कुश्ती की खिलाड़ी मनदीप को स्मृति चिन्ह देकर प्रदेश सरकार की तरफ से सम्मानित किया।


सीएम बोले-ईडी स्वायत्त संस्था, कर रही अपना काम
विधायक राव दान सिंह के ठिकानों पर ईडी की दबिश के बाद बीते रोज सोनीपत विधायक सुरेंद्र पंवार की गिरफ्तारी के संबंध में पूछे गए पत्रकारों के सवाल पर सीएम ने कहा कि ईडी एक स्वायत्त संस्था है, जो कानूनन अपना काम कर रही है। विपक्ष का यह कहना गलत है कि सरकार रंजिशन ईडी का दुरुप्रयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed