{"_id":"681bbf61fbd8831ac8091eff","slug":"it-is-the-moral-duty-of-every-citizen-to-save-every-drop-of-water-kanwaljeet-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-135343-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की एक-एक बूंद बचाना हर नागरिक का नैतिक दायित्व : कंवलजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की एक-एक बूंद बचाना हर नागरिक का नैतिक दायित्व : कंवलजीत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर ने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला डार्क जोन की स्थिति में है इसलिए इस जिले में पानी की एक-एक बूंद को बचाने की निहायत जरूरत है। इस पानी को बचाकर रखने का नैतिक दायित्व प्रत्येक नागरिक का है, इसलिए इस जिले के प्रत्येक नागरिक को पानी बचाने का संकल्प लेना होगा।
जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर बुधवार को गांव धुराला गुज्जर धर्मशाला में जल शक्ति अभियान कैच दॉ रेन 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रही थी। इससे पहले जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर ने अभियान का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों को जल बचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संदेश को भी ग्रामीणों के समक्ष रखा। जिप चेयरमैन ने कहा कि जल संरक्षण और प्रबंधन को बढ़ावा देने की जरूरत है। अगर आज भी लोग जागरूक नहीं हुए तो भावी पीढ़ी को पीने के लिए पानी नहीं मिलेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 148 जिलों में जल संसाधन प्रबंधन को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सामुदायिक भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है। इसलिए प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को जल शक्ति अभियान के कैच दॉ रेन कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वर्षा जल का संरक्षण किया जाए और भू जल का पूर्ण प्रयोग किया जाए।
विज्ञापन
अटल भूजल अधिकारी भव्य कुशल ने पानी बचाने पर अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी सुशीला, सहायक मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल, सरपंच धुराला सतपाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जिला परिषद के लेखा अधिकारी डाॅ. सत्य भूषण, सरपंच सुखविंद्र, सरपंच कर्मबीर, सरपंच भूषण शर्मा, सरपंच दलबीर सिंह, सरपंच परमजीत, पूर्व सरपंच राजेंद्र, समाजसेवी सतपाल, रविंद्र आदि मौजूद रहे।