फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is our utmost duty to serve all sections of society: Naveen Jindal

समाज के सभी वर्गों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य : नवीन जिंदल

Sun, 29 Mar 2026 03:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 29 Mar 2026 03:43 AM IST
विज्ञापन
It is our utmost duty to serve all sections of society: Naveen Jindal
कुरुक्षेत्र। मुख्याति​थि सांसद नवीन जिंदल का स्वागत करते अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्र
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन ने भारतीय समाज में एक आदर्श स्थापित किया, जिसे विश्व के प्रत्येक लोकतांत्रिक देश को अपनाने की जरूरत है। उनके सिद्धांत और विचार आज भी प्रासंगिक हैं। हमें अपने जीवन में इन्हें अपनाना चाहिए। यह आह्वान गीता मनीषी ज्ञानानंद ने किया। वे रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की कुरुक्षेत्र इकाई की ओर से आयोजित अग्र भगवत कथा शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर व्यासपीठ से राष्ट्रपति की ओर से स्वर्ण पत्र से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय कथावाचक उज्ज्वल गर्ग ने कथा महात्म्य, भगवान शंकर का वरदान और महाराजा अग्रसेन के जन्म का प्रसंग सुनाया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल ने बतौर मुख्यातिथि
विज्ञापन

सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है, जिसका अग्रवाल समाज पूरी निष्ठा से पालन करता है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। अतिथि गोपाल शरण गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज ने हमेशा देश के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मंच संचालन राधेश्याम गर्ग ने किया। इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग अति विशिष्ट अतिथि रहे। कथा के मुख्य यजमान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिंगला और प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत कुरुक्षेत्र के प्रधान विशाल सिंगला ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र सिंगला,प्रदेश उपाध्यक्ष व श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत अर्जुन गर्ग और अमरनाथ मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
महाराजा अग्रसेन ने की 18 गोत्रों की स्थापना
कथा में प्रसंगों की व्याख्या करते हुए कथावाचक उज्जवल गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन का जन्म द्वापर युग के अंत और कलियुग के प्रारंभ में,सूर्यवंशी क्षत्रिय कुल में राजा वल्लभ और रानी भगवती के घर प्रताप नगर में हुआ था। इनका जन्म अश्विन शुक्ल प्रतिपदा को हुआ, जिसे प्रतिवर्ष अग्रसेन जयंती के रूप में मनाया जाता है। वे भगवान राम की 34वीं पीढ़ी में थे और उन्होंने अग्रोहा नगर की स्थापना की। उन्होंने ही 18 गोत्रों की स्थापना की थी। महाराजा अग्रसेन को अहिंसा, समाजवाद और व्यापारी समुदाय के संरक्षक के रूप में जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed