फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is necessary to save, save and nurture relationships: Ramanna Reddy

रिश्तों को बचाना, सहेजना व संवारना जरूरी है : रमन्ना रेड्डी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to save, save and nurture relationships: Ramanna Reddy
कुरुक्षेत्र। नाटक का मंचन करते कलाकार।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। मानवीय रिश्तों एवं भावनाओं को लेकर अंतरराष्ट्रीय कलाकार बृज शर्मा ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के कलाकारों के साथ प्रमुख संस्था कला सृष्टि के माध्यम से आज बदलते रिश्ते नाटक का मंचन किया। हरियाणा कला परिषद अंबाला मंडल की ओर से भरतमुनि रंगशाला में नाटक के मंचन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो. बीवी रमन्ना रेड्डी ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में रिश्ते भी बदल रहे हैं। हमें इन रिश्तों को बचाना, सहेजना व संवारना है। हम शीघ्र ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में इस प्रयास को आरंभ करने जा रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय कलाकार बृज शर्मा ने कहा कि आज कल परिवारों में बुजुर्गों की देखभाल की बजाय बच्चे भौतिकवादी हो रहे हैं। बृज शर्मा ने अपनी कला एवं प्रतिभा के माध्यम से पिछले करीब चार दशकों में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने अपने नाटकों, रचनाओं एवं गीतों के माध्यम से आधुनिक समाज में रिश्तों एवं भावनाओं पर काफी पीड़ा को व्यक्त किया है। उन्होंने माना है कि बीते समय के परिवारों में सम्मान एवं एक दूसरे के साथ लगाव होता था। उन्होंने हाल ही में एक बार फिर से समाज की वास्तविकता को उजागर करने का प्रयास किया है। उन्होंने यह प्रयास अपने मित्रों एवं सहयोगियों के साथ से नाटक बदलते रिश्ते के माध्यम से किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डाॅ. महा सिंह पूनिया, सौरभ दत्त शर्मा, प्रो. सुचि स्मिता शर्मा, डाॅ. जय भगवान सिंगला, विनोद कौशिक, प्रो. सुरेंद्र मोहन गुप्ता, डा. कर्ण शर्मा, अरुण आश्री, रणधीर शर्मा, डाॅ. अशोक चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed