फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is necessary to remove encroachment from the city: Aman

शहर से अतिक्रमण हटाना जरूरी : अमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
It is necessary to remove encroachment from the city: Aman
पिहोवा। शहर में यातायात को नियंत्रित करने की बेहद आवश्यकता है। इसलिए पुलिस विभाग की ओर से नगरपालिका अधिकारियों के साथ तालमेल करके शहर में दुकानों से बाहर लगे सामान व रेहडिय़ों को हटाने का कार्य किया जाए।
विज्ञापन

ये निर्देश उपमंडल अधिकारी नागरिक पिहोवा अमन कुमार ने दिए। वे सोमवार को अपने कार्यालय में पुलिस विभाग, नगरपालिका विभाग सहित मुख्य दुकानदारों के प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर के अलग-अलग चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ऑनलाइन चालान करने और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। अब पुलिस प्रशासन की मदद से ऑनलाइन चालान करने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। इस योजना के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पर सहजता से नियंत्रण किया जा सकेगा और चोरी की घटनाओं पर भी अंकुश लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में सड़कों पर खड़ी रेहड़ियां को हटवाने की उचित व्यवस्था करें। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारी विशेष अभियान चलाकर प्रतिदिन सड़कों के किनारे पर लगी रेहडिय़ों व फड़ियों को तुरंत हटवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही नगर पालिका स्ट्रीट वेंडर पालिसी को भी अमलीजामा पहनाएं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील की है कि जो भी व्यक्ति नो पार्किंग वाली जगह पर गाड़ी को पार्क करता है, उसका चालान किया जाए ताकि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर साइन बोर्ड लगाकर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट करके ट्रैफिक व्यवस्था करवाई जाए। इसके अलावा शहर में सुबह आठ बजे से लेकर रात्रि आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इन सभी निर्णयों को लेकर शहर में नपा की तरफ से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, उप-प्रधान सुरेंद्र ढींगरा, समाजसेवी रामधारी शर्मा, डीएसपी निर्मल सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed