फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important to make the public aware about the government schemes: Mittal

आमजन को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करना जरूरी : मित्तल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
It is important to make the public aware about the government schemes: Mittal
कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा विधिक सेवाएं शिविर एवं रक्तदान शिविर
कुरुक्षेत्र। आमजन को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए हम सबको आमजन को जागरूक करना पड़ेगा। यह आह्वान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने किया। वे वीरवार को जिला कोर्ट परिसर में प्राधिकरण की ओर से आयोजित मेगा विधिक सेवाएं शिविर व रक्तदान शिविर में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी विभागों में योजनाएं होती हैं लेकिन आम लोगों को उनका पता नहीं चल पाता है। इसके लिए आम जन को जागरूक करना बेहद जरूरी है और विशेषकर गांवों में जिन जरूरतमंद व्यक्तियों को न्याय की जरूरत है, उनको एडवोकेट न्याय के लिए मदद करें और अगर किसी को किसी विभाग की स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है, उसके विषय में भी लीगल एड ऑफिस में लिखकर दे सकते हैं। हम उस व्यक्ति की मदद करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना है और लोक अदालतों का आयोजन करके विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान सुनिश्चित करना है। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों के बारे में कहा कि स्टॉल पर जाएं और संबंधित विभाग से उनकी योजनाओं के बारे में जानकारी लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नितिका भारद्वाज ने कहा कि डीएलएसए की ओर से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है और मध्यस्थता के माध्यम से केसों का निपटारा किया जा रहा है। इससे समय और धन की बचत होती है। इस दौरान परिसर में पौधरोपण किया गया और पर्यावरण बचाओ का संदेश दिया गया। इस मौके पर अतिथियों ने शिविर में लगी विभिन्न विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई।

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा विधिक सेवाएं शिविर एवं रक्तदान शिविर

कुरुक्षेत्र। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मेगा विधिक सेवाएं शिविर एवं रक्तदान शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed