फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is important for children to have knowledge of religion along with bookish knowledge.

Kurukshetra News: बच्चों में किताबी ज्ञान के साथ धर्म का ज्ञान होना जरूरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
It is important for children to have knowledge of religion along with bookish knowledge.
कुरुक्षेत्र। सनातन धर्म समाज की तृतीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में धर्म चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्राचीन ठाकुरद्वारा नाभि कमल मंदिर में धर्म चर्चा के लिए कई संत पहुंचे। इस धर्म चर्चा कार्यक्रम में स्थानेश्वर महादेव मंदिर से महंत लक्ष्मीनारायण पुरी, बड़ा अखाड़ा उदासीन से संत देवीशरण दास मुख्य वक्ता रहे। जबकि जूना अखाड़ा हरिद्वार से साध्वी मीरा गिरि विशिष्ट अतिथि रही। महंत लक्ष्मीनारायण पुरी ने कहा कि रामायण में हमें धर्म से संबंधित प्रत्येक प्रश्न का उत्तर मिलता है और समाज के हर रिश्ते का आदर कैसे किया जाए ये भी रामायण हमें सिखाती है।
विज्ञापन


महंत विशालमणि दास ने कहा कि आज वह समय आ गया है जब हमें अपने बच्चों को बचपन से ही किताबी ज्ञान के अलावा शास्त्रों का ज्ञान भी दिया जाए, जिससे वे स्कूली पढ़ाई के साथ-साथ अपने धर्म के प्रति भी जागरूक हो सकें। विश्व हिंदू परिषद के प्रेम नारायण अवस्थी ने कहा कि सभी परिवार सहित आसपास के मंदिरों में प्रत्येक मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य पहुंचे, जिससे कि बच्चों में सनातन धर्म के संस्कारों के बीज बोएं जा सके। कार्यक्रम में पहुंचे सभी संतों का समूह अध्यक्ष चंद्रमौलि गौड़ और अधिकारी ललित चावला ने आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था गुदगुदी जंक्शन की ओर से कराया गया था। इस मौके पर राजबीर सिंह बैरागी, महंत दर्शन दास, गोपाल दास, महंत विजय, जितेंद्र बंसल, नागेंद्र नाथ सीकरी,आलोक वाजपेयी, मोती राम शर्मा, ईश्वर चंद, संजय कुमार पांडे, गुलजार सैनी, नरेश कुमार, रामनिवास बंसल, रामकुमार वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed