फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   It is because of the Constitution that Modi became the Prime Minister and Naib Saini became the Chief Minister: Rajendra Arlekar

संविधान की बदौलत ही मोदी प्रधानमंत्री और नायब सैनी मुख्यमंत्री बने : राजेंद्र आर्लेकर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
It is because of the Constitution that Modi became the Prime Minister and Naib Saini became the Chief Minister: Rajendra Arlekar
लाडवा/पिपली। भारतीय संविधान की बदौलत से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने हैं। भारतीय संविधान से हम लोगों को मतदान का अधिकार मिला। अब जन मानस स्वयं राजा बनता और चुनता है। ये विचार राजेंद्र आर्लेकर ने मथाना गांव स्थित डॉ. अंबेडकर फार्मेसी कॉलेज के चेयरमैन सूरजभान कटारिया की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ताैर पर लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि बाबा साहब की ओर से रचित भारतीय संविधान का पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ संविधान है। उन्होंने सभी जाति, धर्म व वर्गों के लिए भारतीय संविधान में अधिकारों को सुरक्षित किया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय संविधान के माध्यम से ही भारतवर्ष को विश्व में सशक्त बना रहे हैं। इससे पूर्व लाडवा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर का प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पिपली पैराकीट टूरिज्म परिसर में पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व प्रत्याशी डीडी शर्मा, सूरजभान कटारिया और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव राणा के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के नाम पर शिक्षण संस्थानों को शुरू करना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी उनसे आदर्श ग्रहण कर सके। इस दौरान कॉलेज के चेयरमैन सूरजभान कटारिया ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस के साथ बाबा साहब अंबेडकर के सम्मान में संविधान दिवस (26 नवंबर) को मनाने की राष्ट्रीय परंपरा बेहद सराहनीय है। समारोह को पूर्व केंद्रीय मंत्री संघप्रिय गौतम, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व विधायक रविदास आचार्य सुरेश राठौड़, पूर्व विधायक दिल्ली चौ. चांदराम, पूर्व विधायक उत्तर प्रदेश के मुंशीलाल गौतम आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व कुलपति डॉ. आर सी कुरील, स्वामी इंदर, रविंद्र सांगवान ठोल, रामकुमार राहुल सुविधा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed