फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ISRO Chairman S Somnath to be honored with Kuvi Goyal Peace Prize

Kurukshetra News: इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ को कुवि गोयल शांति पुरस्कार से करेगा सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
ISRO Chairman S Somnath to be honored with Kuvi Goyal Peace Prize
कुरुक्षेत्र। इसरो चेयरमैन एस सोमनाथ
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में गोयल प्राइज अवाॅर्ड कमेटी ने इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 2021-22 गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। एस सोमनाथ ने निकट भविष्य में कुवि में आयोजित होने वाले समारोह में गोयल अवाॅर्ड प्राप्त करने की सहमति भी दी है। राज्यपाल और कुरुक्षेत्र कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एस सोमनाथ को गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने के गोयल प्राइज अवाॅर्ड कमेटी के निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने मानवता के लाभ के लिए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का उपयोग करने के लिए अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हाल ही में बेंगलुरु में अपने भाषण में इसरो के काम की सराहना की थी, जिसमें उन्होंने जीवनयापन में आसानी और गवर्नेंस में आसानी के साथ-साथ दूरस्थ लोगों तक शिक्षा, संचार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए इसरो के अंतरिक्ष मिशन की सराहना की थी। गोयल प्राइज अवाॅर्ड कमेटी के को-चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने बताया कि गोयल अवाॅर्ड अमेरिका में रह रहे एक अप्रवासी भारतीय स्वर्गीय रामस्वरूप गोयल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयास से शुरू किया गया था। 1992 से आज तक विभिन्न विषयों से जुड़े 110 प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों को गोयल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

गोयल अवार्डस के कंवीनर प्रो. संजीव अरोड़ा ने बताया कि गोयल पुरस्कार के कुछ प्रतिष्ठित पुरस्कार विजेताओं में आईआईएससी बेंगलुरु के पूर्व निदेशक प्रो. सीएनआर राव, आईआईएससी में भटनागर पूर्व फेलो डॉ. गोवर्धन मेहता, डॉ. आरए माशेलकर, पूर्व महानिदेशक सीएसआईआर, डॉ. ओबैद सिद्दीकी, टीआईएफआर के राष्ट्रीय जैविक विज्ञान केंद्र के पूर्व निदेशक और डॉ. एके सूद, प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर, भारत सरकार शामिल हैं। इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. के कस्तूरीरंगन को 1998 में गोयल पुरस्कार तथा सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक डॉ. बिंदेश्वर पाठक को 2015 में गोयल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed