फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Ismailabad's Choudhary, whose head will be decorated, will be stamped today

Kurukshetra News: किसके सिर सजेगी इस्माईलाबाद की चौधर, आज लगेगी मुहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Ismailabad's Choudhary, whose head will be decorated, will be stamped today
इस्माईलाबाद। नगर पालिका की दूसरी चेयरमैन बनने का मौका किसे मिलेगा, इस पर मतदाता रविवार को अपनी मुहर लगा देंगे। मतदाताओं के इस फैसले का एलान 12 मार्च को मतगणना के उपरांत होगा। इस चुनाव बार चुनाव मैदान में उतरी पांच महिला प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं तो मतदान से एक दिन पहले शनिवार को भी जमकर पसीना बहाया। डोर-टू-डोर अभियान चलाते हुए मतदाताओं के साथ सीधे तौर पर संपर्क साधा तो वहीं उन्हें हर समस्या से निजात दिलाने का भरोसा भी दिया। इन चुनाव में यह भी तय होगा कि कस्बे में आखिर किसकी राजनीतिक जमीन मजबूत होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका बनने के बाद जून 2022 में यहां पहली बार चुनाव हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी से निशा कानो वांघा चेयरपर्सन बनने में कामयाब रही थी। यही नहीं निकाय चुनावों में पूरे प्रदेश में वहीं आप की एकमात्र चेयरमैन भी बनी थी। इससे यहां आम आदमी पार्टी का वर्चस्व बढ़ा था। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने उनके वोट को ही रद्द कर दिया था। जिसके बाद से नगरपालिका चेयरमैन का पद रिक्त था। आज दो मार्च को इसके लिए चुनाव होना है।
विज्ञापन



पांच महिला प्रत्याशी हैं मैदान में
चेयरमैन पद के लिए पांच महिला प्रत्याशी मैदान में है। मेघा बंसल भाजपा पार्टी से तथा आजाद प्रत्याशी के रूप में दीपशिखा कंसल, निशा भांवरा, हरजीत कौर व एकता चुनाव लड़ रही है। सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं तो वहीं सभी ने ही शहर के विकास का रोडमैप तैयार कर लोगों को अपने पक्ष में मतदान के लिए अंतिम दिन भी प्रेरित किया। अब शहर की चौधर का ताज किसके सिर पर सजेगा यह तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल सकेगा। रविवार को सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएगा और 12 मार्च को ही पता चलेगा कि शहर की चौधर किसे मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed